Mon. Jun 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अब हम गाली गलौज की राजनीति नहीं करें – रवि लामिछाने

 

काठमांडू, १४ वैशाख–


राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी के सभापति तथा चितवन क्षेत्र नम्बर २ से नवनिर्वाचित प्रतिनिधिसभा सदस्य रवि लामिछाने ने सभी से अनुरोध करते हुए कहा है कि गाली गलौज की राजनीति नहीं करें । चितवन के मुग्लिन बजार में आयोजित धन्यवाद सभा को सम्बोधित करते हुए सभापति लामिछाने ने कहा कि– सुसंस्कृत राजनीति की अभ्यास करके देश को आगे बढ़ाना होगा । हम उसी रास्ते पर काम करना चाह रहे हैं । हमारे होठों पर मुस्कान और हाथ में फूल है । हमें गाली गलौज करना शोभा नहीं देता है । इसीलिए अब हम गाली गलौज की राजनीति नहीं करें । सभापति लामिछाने ने बताया कि पार्टी ने २१ सीट की यात्रा फूल से तय की है । उन्होंने कहा कि जल्दबाजी और घमंड से राजनीति नहीं चलती है । साथ ही यह भी कहा कि वह मानते हैं बहुत कमी कमजोरियां हैं उनमें और उनकी पार्टी में जिसे वो धीरे धीरे ठीक करेंगे । दूसरे दलों की आलोचना नहीं करने के बारे में भी उन्होंने कहा । उन्होंने कहा कि वो हमेशा भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज उठाते रहेंगे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *