Fri. May 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

तबादलों एवं पदोन्नति के लिए अनुचित लाभ लेने या देने वालों के खिलाफ कारवाई की जाएगी – गृह मंत्री श्रेष्ठ

 

 

काठमांडू, २० जेठ

उपप्रधानमंत्री व गृहमंत्री नारायणकाजी श्रेष्ठ ने कहा है कि पुलिस प्रशासन या अन्य क्षेत्रों में तबादलों एवं पदोन्नति के लिए अनुचित लाभ लेने या देने वालों के खिलाफ कारवाई की जाएगी । इस तरह के काम में जिनकी भी सहभागिता होगी उनपर कारवाई की जाएगी । उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा है कि कोई भी इस तरह का काम नहीं करें ।
उनका दाबा था कि पिछले कुछ समय में प्रशासन के तबादलों एवं पदोन्नति के लिए लेन देन का काम बंद हो गया था । क्योंकि जिनकी भी इसमें सहभागिता होती थी उनपर कारवाई की गई थी । इसलिए एक लेबल में ये कम हो गया था । मंत्रालय में भी इस तरह का लेन देन बंद हो चुका था लेकिन उनका मानना है कि बीच का जो दलाल होता है वह पैसा ले रहा है, इसलिए उन्हें चेतावनी देते हुए कहा है कि – खबरदार ! यदि किसी ने तबादलों एवं पदोन्नति के लिए नाजायज लाभ लिया है तो लेने वालों को तो जेल की सजा होगी ही साथ देने वालों को भी जेल की सजा दी जाएगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *