Fri. Jun 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमंत्री प्रचंड ने इंदौर में नेपाली समुदाय को संबोधित किया

 

इंदौर । नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्पकमल दहल प्रचंड शुक्रवार की शाम महाकाल के दर्शन कर इंदौर पहुंचे। यहां उन्होंने ट्रेंचिंग ग्राउंड स्थित नेफ्ररा मैटेरियल रिकवरी सेंटर का निरीक्षण किया। इसके बाद होटल मैरियट में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की ओर से आयोजित डिनर में शामिल हुए। यहां प्रचंड ने नेपाली नागरिकों को संबोधित किया। इस दौरान करीब 50 से अधिक नेपाली नागरिक मौजूद थे। जो वर्षों से इंदौर में रह रहे हैं। सभी के हाथ में भारत और नेपाल के झंडे थे।

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच संबंधों में नए इतिहास की शुरुआत हुई है। भारत नेपाल के बीच संबंधों में नए आयाम जुड़े है। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कल की मुलाकात के दौरान कहना कि हम अपने रिश्तों को हिमालय जितनी ऊंचाई देने के लिए काम करते रहेंगे और इसी भावना से, हम सभी मुद्दों का, चाहे बाउंड्री का हो या कोई और विषय, सभी का समाधान करेंगे यह हमारे लिये खुशी और गर्व का विषय है।

यह भी पढें   विदेश मंत्री खनाल भारत के बाद चीन की ओर

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नेपाल के प्रधानमंत्री प्रचण्ड का सम्मान किया और स्मृति स्वरूप श्री राम की मूर्ति भेंट की।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नेपाल के प्रधानमंत्री प्रचण्ड का सम्मान किया और स्मृति स्वरूप श्री राम की मूर्ति भेंट की।
प्रधानमंत्री के रूप में भारत भ्रमण चौथी बार हो रहा है। इस बार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और नेपाल के बीच जो सहमति हुई है, यह दूर तक जाने वाली सहमति है। कनेक्टीविटी, वॉटर रिसोर्स, ऊर्जा के क्षेत्र में जो सहमति बनी है, उसके दूरगामी परिणाम मिलेंगे। मैं नेपाल जाकर नेपाली जनता को बताऊंगा कि भारत नेपाल के बीच संबंधों में नए इतिहास की शुरुआत हुई है।

यह भी पढें   व्यवसायियों की एकजुटता से क्षेत्र के व्यापार को मिलेगी नई दिशा : सांसद

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वागत भाषण देते हुये प्रदेश की 9 करोड़ जनता और राज्य शासन की ओर से प्रधानमंत्री प्रचंड का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति, सभ्यता और परम्पराएं लगभग एक जैसी है। ऐसा लग रहा है कि अपनों के बीच अपने ही आए हैं। कार्यक्रम का संचालक सांसद शंकर लालवानी ने किया

शुक्रवार सुबह नेपाल के प्रधानमंत्री इंदौर आए और यहां से दोपहर 12.45 बजे उज्जैन पहुंचे। महाकाल मंदिर के गर्भगृह में पूजन के दौरान प्रचंड ने 100 रुद्राक्षों की माला भेंट की। रुद्राक्ष की यह माला नेपाल में बनी है। 51 हजार रुपए कैश भी चढ़ाया। वे अपने तय समय से करीब एक घंटे की देरी से उज्जैन पहुंचे थे। इससे पहले उन्होंने महाकाल लोक देखा। ई-कार्ट से मंदिर पहुंचे। महानिर्वाणी अखाड़े में धोती-सोला पहनकर गर्भगृह में प्रवेश किया। गर्भगृह में प्रचंड के साथ मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने भी पूजा-अर्चना की।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *