Tue. Oct 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विश्व साईकल दिवस के अवसर पर महा बाणिज्य महादूतावास ने निकाली रैली

 

जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर।आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर विश्व साईकल दिवस के अवसर पर शनिवार को भारतीय बाणिज्य महादूतावास वीरगंज द्वारा साईकल रैली का आयोजन किया गया।इस साईकल रैली में 50लोगो की सहभागिता थीं।साईकल रैली का हरी झंडी भारतीय बाणिज्य महादूतावास वीरगंज के बाणिज्य महादूत श्री नितेश कुमार ने किया।वे भी इस रैली में भाग लिया। भारतीय बाणिज्य महादूतावास से शुरू साईकल रैली पावर हाउस चौक,गण्डकी वापिस सड़क,किरण आंख अस्पताल होते हुए 29.4किलोमीटर दूरी तय कर भारतीय बाणिज्य महादूतावास पहुंचीं। इससे पहले चार किलोमीटर फ़्लैग मार्च भी निकाला गया। भारतीय बाणिज्य महादूत श्री नितेश कुमार ने कहा किसाईकल रैली का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य के लिए साईकल चलाना उत्तम है। इससे डायबिटीज तथा रक्तचाप का नियंत्रण होता है।इससे पर्यावरण का भी रक्षा होता है।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 9 अक्टूबर 2026 शुक्रवार शुभसंवत् 2083

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com