Tue. Jun 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हिन्दी के भी अच्छे दिन आए

 

नई दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अब दुनिया से सिर्फ और सिर्फ हिन्दी में बात करेंगे। इसकी उन्होंने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। वे फिलहाल दिल्ली में मौजूद विभिन्न देशों के राजनयिकों से केवल हिन्दी में बात कर रहे हैं।

FILE

पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी ही केवल ऐसे नेता थे, जो विदेशी नेताओं से हिन्दी में बातचीत करते थे, लेकिन आवश्कता होने पर वे अंग्रेजी में भी बातचीत करते थे। नरेन्द्र मोदी इससे भी आगे निकलने की तैयारी कर रहे हैं। 

मोदी विदेशी नेताओं से द्विपक्षीय वार्ता के दौरान केवल हिन्दी में ही बातचीत करेंगे। विदेशी नेता को उसकी भाषा में हिन्दी से अनुवाद कर ‘भारत’ की बात समझाई जाएगी। मोदी दिल्ली में पदस्थ विभिन्न देशों के राजनयिकों से भी केलव हिन्दी में बातचीत कर रहे हैं।

यह भी पढें   सम्पर्क विहीन कर्मचारीं तीन दिनों के भीतर हाजिर हों

सूत्रों के मु‍ताबिक उन्होंने तय कर लिया है‍ कि अब पूरी दुनिया से केवल हिन्दी भाषा में ही बात होगी। हालांकि मोदी अंग्रेजी पर अच्‍छी पकड़ रखते हैं और उन्हें अंग्रेजी से हिन्दी करने वाले दुभाषिए की भी जरूरत नहीं रहती।

इस बात का खुलासा उस दौरान भी हुआ, जब शपथ समारोह में हिस्सा लेने आए राष्ट्र प्रमुखों में से श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने मोदी से अंग्रेजी में बात की, लेकिन मोदी ने जवाब हिन्दी में दिया और उसके लिए उन्हें किसी भी दुभाषिए की जरूरत नहीं पड़ी। जबकि राजपक्षे को मोदी की बात बोलने के लिए दु‍भाषिए का इस्तेमाल किया गया।

यह भी पढें   नेपाली सेना द्वारा प्रेशर कुकर बम निष्क्रिय

यही ओमान के सुलतान के साथ भी हुआ। उन्होंने मोदी से अंग्रेजी में बात की, जबकि मोदी उनसे हिन्दी में बात कर रहे थे। हालांकि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, नेपाली प्रधानमंत्री कोइराला, अफगान राष्ट्रपति हामिद करजई चूंकि भारत में पढ़े थे और वे अच्छी उर्दू के साथ ही हिन्दी भी समझते हैं इसलिए इन नेताओं को मोदी के साथ बातचीत के लिए दुभाषिए की जरूरत नहीं ‍पड़ी। इन नेताओं ने भी मोदी से हिन्दी में बात की।

दरअसल, पिछले दिनों मीडिया में खबर आने के बाद कि पीएमओ की वेबसाइट हिन्दी में शिकायत स्वीकार नहीं कर रही है, उसमें बदलाव कर दिया गया है। अब यह वेबसाइट हिन्दी में सीधे शिकायत को स्वीकार कर रही है। अब कोई भी सीधे अपनी शिकायत हिन्दी या अंग्रेजी में सीधे प्रधानमंत्री को भेज सकता है।

यह भी पढें   रुद्र–गौरी श्री–अम्बिका ओली प्रतिष्ठान ने वर्ष २०८२ के लिए सम्मान एवं पुरस्कारों के विजेताओं की घोषणा की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है। वे सितंबर के आखिरी हफ्ते में अमेरिका जा सकते हैं। पीएमओ के सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री चुने जाने के बाद मोदी को खुद बराक ओबामा और अमेरिका के स्टेट सेक्रेटरी जॉन कैरी ने अमेरिका आने का न्योता दिया था। (एजेंसियां)साभार, वेव दुनिया, हिन्दी

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *