बालेन की शिक्षा सलाहकार अर्याल ने दिया राजीनामा
काठमांडू, ७ असार
काठमांडू महानगरपालिका के प्रमुख बालेन्द्र (बालेन) साह की शिक्षा सलाहकार रेशु अर्याल ने राजीनामा दे दिया है । रेशु का कहना था कि मेयर साह जो कि अपने क्षेत्राधिकार से बाहर का काम कर रहे हैं, तथा नगर प्रहरी के उदण्ड व्यवहार के कारण मैंने अपने पद से राजीनामा दे दिया है ।
अर्याल ने आज अपना राजीनामा पत्र दे दिया है । उनका कहना है कि महानगर के नगर प्रहरी ने फुटपाथ व्यापारियों पर जो अमानवीय व्यवहार किया है, सिनेमा हॉल में भारतीय फिल्म बन्द किया, शैक्षिक कार्यक्रम में हस्तक्षेप तथा सामाजिक सञ्जाल के लहर में लगकर मेयर साह जो काम किया है उस कारण से मैंने राजीनामा दिया है ।
रेशु का कहना था कि मेयर साह ने बहुत से अच्छे काम भी किए हैं लेकिन पिछले कुछ समय से वो अपने क्षेत्राधिकार से बाहर जाकर काम करने लगे हैं । जिसे मेरा अपना मन नहीं मान रहा है । फिर मेरी अपनी कुछ मांगे भी थी जो पूरी नहीं हो सकी । उस कारण से भी मैंने राजीनामा दे दिया है ।
अर्याल कीे पृष्ठभूमि में अगर जाए तो पता चलता है कि वो मेयर से नाराज थी और उसका बहुत बड़ा कारण यह भी रहा है कि सिनेमा क्षेत्र में उनका तथा उनके परिवार का क्युएफएक्स में लगानी भी है । और मेयर साह ने हवा के भर में सिनेमा क्षेत्र में कुछ कदम उठा दिया जिससे रेशु का मन नहीं माना और उन्होंने राजीनामा दे दिया ।
‘शिक्षा से सम्बन्धित विषय में मेयर साहब की शैली ठीक थी लेकिन नगर प्रहरी फुटपाथ व्यापारियों पर जो बुट प्रहार किया है वह व्यवहार मुझे अच्छा नहीं लगा । अर्याल शिक्षाविद् हैं । उन्होंने सार्वजनिक शिक्षा तथा टिच फॉर नेपाल में रहकर बहुत लम्बे समय तक काम की हैं । महानगर ने गत भादव में अर्याल को मेयर साह का शिक्षा सलाहकार के रूप में नियुक्त किया था ।


