Mon. Sep 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपालगन्ज में ज्येष्ठ नागरिक भेटघाट तथा सम्मान कार्यक्रम

 

नेपालगन्ज/(बाँके) पवन जायसवाल । बाँके जिला के नेपालगन्ज में नारी कल्याण समाज बाँके की आयोजन में और स्थानिय निकाय नेपालगन्ज उप–महानगरपालिका वडा नं.– ५ की आर्थिक सहयोग में सञ्चालित ज्येष्ठ नागरिक भेटघाट तथा सम्मान कार्यक्रम में ४० लोग ज्येष्ठ नागरिकों को असाढ ८ गते शुक्रवार को एक कार्यक्रम के बीच सम्मान किया गया है ।

नेपाल जडीबुटी व्यवसायी संघ के सभा हाल में आयोजित कार्यक्रम में, ज्येष्ठ नागरिक भेटघाट तथा सम्मान कार्यक्रम में अध्यक्ष नारायणी रुपाखेती के सभापतित्व और नेपालगन्ज उप–महानगरपालिका वडा नं.– ५ के वडाध्यक्ष  सराफत हुसेन शेष के प्रमुख आतिथ्य में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ था ।

यह भी पढें   जिसका उत्तर न मिले, उसको छोड़ देना ही जीवन की सच्ची शांति है : बिमल सरार्फ

वह ज्येष्ठ नागरिक भेटघाट तथा सम्मान कार्यक्रम में वडा न. ५ के वडाध्यक्ष तथा कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि सराफत हुसेन शेष ने ४० लोग ज्येष्ठ नागरिकों को खादा लगाकर उपहार स्वरुप माया की कोशेली प्रदान किया था । कार्यक्रम में बोलते हुये उन्हों कहा हमारे वडा में १ सौ ५० से अधिक ज्येष्ठ नागरिक रहें है इस बार सभी लोगों को सम्मान नही हो पाया है दूसरी बार की आ.ब. की वर्ष में बाँकी रहे ज्येष्ठ मातापिताओं को सम्मान करेंगे और इस के लिये बजेट बिनियोजन करने की प्रतिबद्धता ब्यक्त किया  है ।

यह भी पढें   साँफे–मार्तडी सड़क खंड अवरुद्ध

इसी तरह वह कार्यक्रम में वडा सदस्य जुबेदा जोलाह , शान्ती पासी , वडा सचिव महेश कुमार यादव,  ना. सु. राज सिंह सिजापति, नेपाल जडीबुटी ब्यवसायी संघ के उपाध्यक्ष मेराज लगायत लोगों ने अपनी अपनी विचार रक्खा था ।

सम्मानित हुये जेष्ठ नागरिक रोमहर्ष शाह और राधा देबी श्रेष्ठ ने अपनी विचार रखते हुये ज्येष्ठ नागरिकों को माया करके इस तरह  जो सम्मान किया है धन्यवाद देते हुये आगामी वर्षो में भी अइसे ही रचनात्मक कार्यक्रम से ज्येष्ठ नागरिकों को खुश करने के लिये अनुरोध भी की थी ।

यह भी पढें   रसुवा बाढ़ – २१७ विद्यार्थी और १५ शिक्षक अभी भी सम्पर्क से बाहर

व्ह कार्यक्रम में नारी कल्याण समाज बाँके की उपाध्यक्ष यशोदा उपाध्याय ने  कार्यक्रम में स्वागत मन्तब्य की थी और कार्यक्रम में संस्था की महासचिव शोभा गुरुङ ने सहजीकरण की थी । कार्यक्रम में ६० से अधिक लोगों की  सहभागिता रही थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com