Tue. May 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

तंबाकू जन्य पदार्थ की बिक्री पर रोक के लिए चलाया गया जनचेतना

 

जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर तंवाकू जन्य पदार्थ यथा खैनी, सिगरेट,जर्दा युक्त पान,गुटका,आदि शिक्षालय,देवालय, पुस्तकालय, अस्पताल के दो सौ मीटर के चारों ओर इन पदार्थो की बिक्री पर रोक लगाने हेतु जनकपुर नागरिक समाज के अध्यक्ष मुरली मनोहर मिश्र के नेतृत्व में कैम्पस चौक से रा.रा.कैम्पसके अंतिम छोड़ तक जनचेतना अभियान चलाया गया। जनकपुरधाम उप महानगरपालिका के मेयर मनोज कुमार साह , धनुषा जिलाप्रमुख अधिकारी काशी नाथ दहाल सहित अन्य गणमान्य लोगों ने दूकान दारों से तंवाकू जन्य पदार्थ तथा गुटका नहीं बेचने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि अभी चेतावनी दी जा रही है कि आप इसे न वेचे। अगर बिक्री जारी रही तो सख्ती किया जाएगा। जनचेतना के बाद मेंरा.रा.कैम्पस गेट पर कोण सभा को संबोधित करते हुए जनकपुरधाम उप महानगरपालिका के मेयर मनोज कुमार साह ने कहा कि तंबाकू सेवन से कैंसर होता है। इसलिए इसका सेवन नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्रोमें सिगरेट पीने का आदत बढ़ता जा रहा है।इस को रोकथाम के लिएजन चेतना की आवश्यकता हैं।इसके लिए अभिभावक को भी ध्यान देना होगा।अपने बच्चों पर निगरानी रखें।धनुषा के प्रमुख जिलाधिकारी काशी नाथ दहाल ने कहा कि आज के युवा सिगरेट तंवाकू के साथ साथनशीली टेवलेट तथा सूई का धड़ल्ले से प्रयोग कर रहा है।भारत के सीमावर्ती कस्वा से लाकर इसका सेवन करता है।इस पर रोकथाम अनिवार्य है।इस अवसर पर शिक्षा में सुधार के लिए मेयर तथा सीडीओ को मुरली मनोहर मिश्र ने ज्ञापन पत्र भी सौंपा।स्ववियू रा.रा.कैम्पस के सभापति मनीष यादव,नेविसंघ के धनुषा ज़िला सभापति सुजीत कुमार यादव,अमर कुमार साह, मनोज कुमार चौधरी शंभू नाथ झा, नंद किशोर ठाकुर,सोनू झा,उमेश कुमार मंडल, विकास कुमार साह, धीरेन्द्र मैथिल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *