उवा संघ नवलपरासी (पश्चिम) के अध्यक्ष में अग्रहरी
देशबन्धु यादव/नवलपरासी । निजी क्षेत्र के व्यवसायीयों का संस्था उधोग वाणिज्य संघ नवलपरासी (पश्चिम) का निर्वाचन २०८० ओमप्रकाश अग्रहरी के नेतृत्व में सभी पदाधिकारियों का सर्वसम्मत निर्वाचित किये जाने की जानकारी निर्वाचन समिति के प्रमुख संतोष श्रीवास्तव बताया ।
निर्वाचित पदाधिकरियों में अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रहरी, उपाध्यक्ष त्रय नगेन्द्र अग्रहरी, गिरीराज पाण्डे और राजेश कुमार गुप्त, महासचिव तारा आचार्य, सचिव रामकुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष भोला पराजुली के साथ ही सदस्यों में संदीप कुमार स्वणर्कार,बालकिसुन गुप्ता,किसुनाथ बनिया, चन्द्रप्रकाश गुप्ता, गणेश प्रसाद अग्रहरी,सुनिल कसौधन, सत्रुधन प्रसाद ढकाल,राजु देवान, क्षेत्रिय सदस्यों में दुरपति चौधरी, केशव चापागाईं, लिलाधर चापागाईं,रामकुण्डल यादव और लेखा समिति सदस्य अर्जुन बहादुर क्षेत्री सर्वसम्मत निर्वाचित हूए है।
नव निर्वाचित पदाधिकारियों का पद हस्तान्तरण एवं सपथग्रहण कार्यक्रम भव्य कार्यक्रम के साथ सम्पन्न हुआ। उवा संघ के निवर्तमान अध्यक्ष केशव अधिकारी ने पद हस्तान्तरण किया। उधोग वाणिज्य महासंघ के केन्द्रीय अध्यक्ष एवं मुख्य अतिथी चन्द्र प्रसाद ढकाल ने सपथग्रहण कराया।
इस मौके पर पूर्व गृह राज्यमन्त्री देवेन्द्रराज कँडेल, लुम्बिनी प्रदेश के प्रदेश सभा सदस्य द्वय बैजनाथ जयसवाल और खडग बस्नेत,जिला समन्वय समिति के प्रमुख भगौति यादव, रामग्राम नगरपालिका के मेयर धनपत यादव , रामग्राम नगरपालिका के पूर्व मेयर नरेन्द्र कुमार गुप्ता, पूर्व उप मेयर रम्भा कुँवर, सुनवल नगरपालिका के पूर्व मेयर भिमबहादुर थापा जनता समाजवादी पार्टी नवलपरासी (पश्चिम) के अध्यक्ष धरेन्द यादव नागरिक उन्मुक्ति पार्टी नवलपरासी के अध्यक्ष ओमप्रकाश चौधरी के साथ ही विशिष्ट महानुभावों की गरिमामय उपस्थिति रहा । कार्यक्रम का सहजीकरण हरिनारायण गुप्ता और रमाशंकर कुर्मी एवं कार्यक्रम नवनिर्वाचित अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रहरी के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।





