Thu. Jun 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गन्ने का भुक्तानी के लिए सिडिओ को ध्यानाकर्षण

 

देशबन्धु यादव/नवलपरासी। गन्ना किसानों भुक्तानी के लिए राष्ट्रिय कृषि श्रमिक संघ, नेपाल नवलपरासी (पश्चिम) के अध्यक्ष निमनारायण चौधरी के नेतृत्व प्रमुख जिल्ला अधिकारी/सिडिओ को ध्यानाकर्षण पत्र सौपते हूए यथाशिघ्र भुक्तानी के लिए अवगत कराया।
वित्तीय वर्ष ०७७/०७८ के लिए रु.७.७७पैसा समर्थन मुल्य वृद्धि किया गया था लेकिन अभी तक बागमति सुगरमिल कुडिया का रु.२६लाख भुक्तानी बाकी है। वित्तीय वर्ष ०७९/०८० के लिए नेपाल सरकार मन्त्री परिषद ने समर्थन मुल्य रु.२०/- प्रति क्विन्टल दर से वृद्धि किया है जिसमें गन्ने का खरिद मुल्य रु.५४०/- और नेपाल सरकार का अनुदान (सब्सिडी)रु.७०/- कुल रु.६१०/- प्रति क्विन्टल निर्धारण किया गया है। लेकिन अभी तक चिनी उद्योग संचालको ने गन्ना किसानों का भुक्तानी नहीं किया है।
इस जिले में चार चिनी उद्योग लुम्बिनी चिनी उद्योग सुनवल, बागमति सुगरमिल कुडिया (सुस्ता), इन्दिरा सुगर एण्ड एग्रो इण्डष्ट्रि प्रतापपुर और मोहनी सुगर मिल मोजरहिया संचालन में रहा।
सिडिओ को ध्यानाकर्षण कराते हूए राष्ट्रिय कृषि श्रमिक संघ, नेपाल के अध्यक्ष निमनाराण चौधरी, सचिव प्रमोद साहनी, राष्ट्रिय श्रमिक संघ, नेपाल नवलपरासी के अध्यक्ष चन्द्रभान कुशवाहा, उपाध्यक्ष अनिल कुमार अग्रहरी, सदस्य सुरज कोइरी , रामदयाल माली ने गन्ना किसानों का भुक्तानी के लिए पहल करने का अवगत कराया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *