Sat. Apr 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कुछ मन्त्री को हटाने की तैयारी में प्रधानमन्त्री ! उसके बाद जनमत पार्टी सरकार में !

 

काठमांडू, ११ जुलाई । प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड अपनी कैविनेट में रहे कुछ मन्त्री परिवर्तन करने की तैयारी में हैं । बताया गया है कि जनमत पार्टी को सरकार में शामील करने के लिए प्रधानमन्त्री ने ऐसी तैयारी की है । जनमत पार्टी को सरकार में शामील कराने की प्रतिबद्धता पहले ही प्रधानमन्त्री प्रचण्ड कर चुके हैं । लेकिन मन्त्रालय की भागबंडा में समझदारी ना होने के कारण बिलम्ब हो रहा है ।
जनमत पार्टी ने बजेट से भरिपूर्ण मन्त्रालय का मांग किया है । विशेषतः विकास निर्माण के साथ संबंधित मन्त्रालय मांग होने के कारण बात नहीं बन रही है । माओवादी निकट स्रोत का कहना है कि अपनी ही पार्टी से ही सरकार में शामील कुछ मन्त्रियों को हटाकर और मन्त्रालय अदला–बदली कर जनमत पार्टी को सरकार में शामील कराने कराने के लिए विचार–विमर्श हो रही है ।
पार्टी उपाध्यक्ष तथा गृहमन्त्री नारायणकाजी श्रेष्ठ के अलवा अन्य मन्त्रियों के प्रति पार्टी के कार्यकर्ता ही असन्तुष्ट हैं । ऐसी परिस्थिति में कुछ मन्त्रियों को हटकर प्रचण्ड वर्षमान पुन और जनार्दन शर्मा को भी सरकार में लाना चाहते हैं । लेकिन इसके प्रति पार्टी में सहमति नहीं बनी है । एक बात तो तय है कि जनमत पार्टी को एक मन्त्रालय देने के लिए माओवादी से ही मन्त्री बने अमनलाल मोदी को सरकार से हटाया जा रहा है । मोदी वर्तमान में संघीय मामिला तथा सामान्य प्रशासन मन्त्री हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed