हेलिकप्टर दुर्घटना में जान गंवाने वाले सभी यात्रियों के शव काठमान्डू लाए गए
२६ असार, काठमाडौं ।
मनाङ एयर के हेलिकप्टर दुर्घटना में जान गंवाने वाले सभी यात्रियों का शव काठमान्डू लाया गया है ।
त्रिभुवन विमानस्थल कार्यालय के महाप्रवन्धक प्रतापबाबु तिवारी के अनुसार शव काठमाडौं शिक्षण अस्पताल में ले जाया गया है । शुरु में ४ लोगों के शव लाए गए थे । उसके बाद दूसरे हेलिकप्टर में दो और शव लाए गए ।
मंगलबार सुबह हुए हेलिकाप्टर दुर्घटना में एक चालक और ५ यात्रियों की मृत्यु हुई है। सभी यात्री मेक्सिकन नागरिक हैं । ये सभी माउन्टेन फ्लाइट के लिए खुम्बु क्षेत्र में पहुँचे थे ।


