लायन्स क्लब के पूर्व अध्यक्ष राम वावू साहको मातृ शोक
जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर। लायन्स क्लब जनकपुरधाम के पूर्व अध्यक्ष तथा नेकपा एमाले के नेता एवं तेली कल्याण समाज धनुषा के पूर्व अध्यक्ष राम वावू साह की माता गिरिजा देवी साह का निधन ८२बर्ष की उम्र मेंआषाढ़ ३१गते(१६जुलाई)को उनके पैतृक निवास जनकपुरधाम उपमहानगरपालिका वार्ड ९के वेल्हीमें हो गया । उनके निधन पर पूर्व उप प्रधानमंत्री तथा सांसद रघुवीर महासेठ, पूर्व मंत्री तथा आजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभु साह, पूर्व मंत्री तथा सांसद जूली महतो, तेली कल्याण समाज नेपाल के राष्ट्रीय अध्यक्ष विश्वनाथ साह, निवर्तमान अध्यक्ष शैलेंद्र साह, महासचिव सत्य नारायण साह, सचिव दिलीप चन साह, पूर्व मेयर बजरंग साह, आजपा के बरिष्ठ नेता श्री लाल महासेठ, तेली कल्याण समाज नेपाल के सलाहकार जगदीश साह, पूर्व जिविस अध्यक्ष राम चरित्र साह, रेडियो वीरगंज, वीरगंज टिभी तथा मधेश दृष्टि दैनिक समाचार पत्र केअध्यक्ष एवं तेली कल्याण समाज पर्सा जिला अध्यक्ष ध्रुव साह, स्थानीय वार्डाध्यक्ष परमेश्वर साह,प्रा.लाल बाबू साह सहित कई लोगों ने शोक जताया है तथा मृत आत्मा की शांति प्रदान करने की कामना की हैं। मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र जय प्रकाश साह ने दी हैं। स्व.गिरिजादेवी साह धार्मिक परायण महिला थी।अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गयी है।

