Wed. Aug 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत-नेपाल सीमा के संवेदनशील गांवों की ड्रोन कैमरे से निगरानी

 

उत्तरप्रदेश

भारत-नेपाल सीमा के 10 किलोमीटर के दायरे में आने वाले संवेदनशील गांवों की ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी। सीमा से जुड़े गांवों में पुलिस को स्थानीय समितियों के साथ गांव में जाकर चौपाल लगाना होगा। वहां पैदल गश्त कर सुरक्षा जांचनी होगी। साथ ही हर सप्ताह एडिशनल एसपी व सीओ रैंक के अफसरों को भी गांव में जाना और की गई कार्रवाई की समीक्षा कर रिपोर्ट भेजनी होगी। इसे लेकर एडीजी अखिल कुमार ने आदेश जारी कर दिया है।

यह भी पढें   M. K. EV WORLD में अग्नि सुरक्षा को लेकर हुआ मॉक ड्रिल, अग्निशामक पदाधिकारियों ने सिखाए आग पर काबू पाने के गुर

जानकारी के मुताबिक, ऑपरेशन कवच के तहत पुलिस को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। दरअसल, अभी कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान की सीमा हैदर अपने चार बच्चों के साथ भारत में दाखिल हो गई थी। इसके बाद भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

पिछले दिनों एडीजी ने बॉर्डर की सुरक्षा के लिए हर गांव में युवाओं और आम लोगों की सुरक्षा समितियां बनाई गई है। अब उसी की समीक्षा और गांव में पुलिस के दखल को बढ़ाने का एडीजी ने आदेश दिया है। इसके लिए एक रोस्टर भी तैयार कर भेजा है, जिसमें एक-एक बिंदु की रिपोर्ट तैयार करनी है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com