मेरे ऊपर मीडिया ट्रायल किया गयाः आरजू

जनकपुरधाम, २५ जुलाई । नेपाली कांग्रेस की नेतृ डा. आरजू राणा ने दावा किया है कि नक्कली भुटानी शरणार्थी प्रकरण में उनके ऊपर सुनियोजित मीडिया ट्रायल किया गया है । उनका कहना है कि मीडिया ट्रायल के नाम से किसी व्यक्ति के ऊपर आक्रामण होना चिन्ता का विषय है । नेपाली कांग्रेस मधेश प्रदेश कार्यालय की ओर से आज जनकपुधाम में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा दावा किया है ।
डा. राणा न कहा– ‘कभी कभार मीडिया से भी आक्रमण होता है । नक्कली भेटानी शरणार्थी प्रकरण में ऐसा ही हुआ है । इस प्रकरण में सयों टेप आया है, जिसमें से एक में मेरा नाम आया है, उसी को हाइलाइट किया गया । टेप में बोलनेवाले व्यक्ति ने खूद कहा है कि मैं उनको नहीं जनता हूं और मुझे ऐसा बोलने के लिए कहा गया । तब भी मेरो ऊपर मीडिया ट्रायल किया गया ।’
इसीतरह डा. राणा ने कहा है कि नेपाली कांग्रेस सरकार में रहकर जो काम किया है, उसका सही प्रचार–प्रसार नहीं हो पा रहा है, जिसके चलते जनता में सकारात्मक सन्देश प्रवाह नहीं हो पा रहा है । उन्होंने कहा कि इसके लिए मधेश प्रदेश सरकार और पार्टी नेतृत्व की ओर से मीडिया रणनीति निर्माण करने की जरुरत है ।

