भ्रष्टाचारी कोई भी हो, कारवाही के लिए भागीदार हैंः गृहमन्त्री

काठमांडू, २९ जुलाई । उपप्रधान तथा गृहमन्त्री नारायणकाजी श्रेष्ठ ने कहा है कि भ्रष्टाचारी कोई भी हो, वह कारवाही के लिए भागीगदार हैं । उनका कहना है कि भ्रष्टाचार और ठगीकाण्ड में शामील हरकोई को कारवाही की जाएगी । काठमांडू गोकर्णेश्वर में आज शनिबार आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में शामील हर कोई राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ता, परिवारिक सदस्य तथा उच्च तह में कार्यरत कर्मचारी ही क्यों ना हो, उन लोगों के उफर कारवाही की जाएगी ।
गृहमन्त्री श्रेष्ठ का कहना है कि वर्तमान सरकार सुशासन के लिए प्रद्धिबद्ध है । उन्होंने कहा– ‘भ्रष्टाचार, वेथिति और गठी करनेवाले विरुद्ध जो अभियान शुरु हुआ है, वह रुकनेवाला नहीं है । पार्टी सदस्य हो या उनके परिवारिक सदस्य, व्यापारिक घराना के साथ संबंधी हो या उनके रिस्तेदार, भ्रष्टाचारजन्य गतिविधि के लिए सरकार कठोर रुप में प्रस्तुत होगी, अनुसंधान के दौरान दोषी प्रमाणित हो जाते हैं तो हर कोई के ऊपर कारवाही होगी ।’ सरकार द्वारा शुरु की गई भ्रष्टाचार विरोधी अभियान में साथ देने के लिए भी उन्होंने आग्रह किया ।
गृहमन्त्री श्रेष्ठ ने कहा कि भ्रष्टाचार और कमिसनमुखी गतिविधि के कारण ही देश समृद्धि की दिशा में अग्रसर नहीं हो पा रहा है । उनका कहना है कि आर्थिक समृद्धि के बाद ही सामाजिक न्याय स्थापित हो सकती है, इसके लिए भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन और आर्थिक गतिविधि अपरिहार्य है ।

