Fri. Sep 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अग्रहरि महिला मञ्चद्वारा तीज विशेष कार्यक्रम सम्पन्न

 

हिमालिनी सवाददाता रूपन्देही, भैरहवा: अग्रहरि सेवा समाज,
रूपन्देही “उपसमिति “अग्रहरि महिला मञ्च,रुपन्देही के आयोजना मे हरितालिका तीज के अवसर मे तीज विशेष विभिन्न कार्यक्रमों के बीच सम्पन्न हुआ ।

हरितालिका तीज के अवसर मे भैरहवा सिनपा ६ गल्लामण्डी एक सभाहाल मे कार्यक्रम संपन्न हुआ है ।

अग्रहरि महिला मञ्च,रुपन्देही के आयोजना एवं अग्रहरि महिला मञ्चकी अध्यक्ष आरती अग्रहरि की अध्यक्षता , अग्रहरि सेवा समाज के संस्थापक अध्यक्ष जोगिन्दर प्रसाद अग्रहरि के प्रमुख आतिथ्यता एवं अग्रहरि सेवा समाज के उपाध्यक्ष दयासागर अग्रहरि, राष्ट्रीय अग्रहरि समाज बुटवल के डॉ. योगेंद्र अग्रहरि, अग्रहरि सेवा समाज रूपन्देही के अध्यक्ष त्रिभुवन अग्रहरि, राधारमण अग्रहरि, निवर्तमान अध्यक्ष सिया अग्रहरि,के विशिष्ट आतिथ्यता मे कार्यक्रम शुभारम्भ हुआ ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 21 सितंबर 2026 सोमवार शुभसंवत् 2083

कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि जोगिन्दर अग्रहरि ने कहा की आज अग्रहरि महिला मञ्च,रुपन्देही के आयोजना मे हरितालिका तीज के अवसर मे तीज विशेष कार्यक्रम कर अग्रहरि समाज के सम्पूर्ण महिला एवं पुरुष को एकत्रित एकआपस मे मिलाने का कार्य एवं वृद्ध माताओं का सम्मान करना बड़े ही नेककार्य एवं गर्व की बात है। मैं हृदय से अग्रहरि महिला मञ्च,रुपन्देहीकी सम्पूर्ण पदाधिकारी को बधाई एवं धन्यवाद देना चाहता हु।

तीज विशेष कार्यक्रम मे, शिखा,तेजल, नेहा,रिया अग्रहरि लगायत लोगो ने अपना अपना नृत्य कलाद्वारा सभी एक साथ नृत्य एवं मनोरञ्जन कराया जिसकी जनाकारी महिला मञ्चकी अध्यक्ष आरती अग्रहरि ने दी

यह भी पढें   एमाले बैठक में सिर्फ ओली की ही चली और बैठक का पहला सत्र समाप्त

कार्यक्रम मे अग्रहरि सेवा समाज, रूपन्देही के अध्यक्ष त्रिभुवन अग्रहरि,निवर्तमान अध्यक्ष सिया अग्रहरि,महिला मञ्चकी अध्यक्ष आरती देवी अग्रहरि निवर्तमान सल्लाहकार राधा रमण अग्रहरि ने अपना मंतब्य रखा ।

अग्रहरि सेवा समाज ,रूपन्देहीकी सदस्य विंध्यवासिनी अग्रहरि के
स्वागत मन्तव्य एवं सञ्चालन मे कार्यक्रम संपन्न हुआ।

कार्यक्रम मे महिला मञ्चकी उपाध्यक्ष मीना अग्रहरि , कोषाध्यक्ष सीमा अग्रहरि, सचिव विनीतादेवी अग्रहरि , सदस्य संध्या देवी अग्रहरि, सल्लाहकार मीरादेवी अग्रहरि, डा.शकुंतला अग्रहरि, कंचन देवी अग्रहरि,और मूल समिति के पदाधिकारी गंगा सागर अग्रहरि, मधु अग्रहरि, श्री प्रसाद अग्रहरि,राकेश अग्रहरि,अग्रहरि युवा मञ्च के अध्यक्ष उमेश अग्रहरि लगायत अग्रहरि समाज के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com