Mon. Jun 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काठमांडू से सुर्खेत जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त

 

काठमांडू, ९ असोज – दाङ में एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से १५ लोग घायल हो गए हैं ।
काठमांडू से सुर्खेत जा रही कर्णाली प्रदेश–०२–००१ ख– ०३६२ नम्बर की यात्री बस पूर्वपश्चिम राजमार्ग के लमही–९ अमिलिया में मंगलवार की सुबह करीब साढेÞ ६ बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गई है । घायलों में दो की अवस्था गम्भीर है । ये जानकारी जिला प्रहरी कार्यालय दाङ के प्रहरी प्रवक्ता ने जानकारी दी है ।
अन्य पाँच की अवस्था मध्यम है । कुछ को सामान्य चोट लगी है और कुछ यात्री सकुशल हैं । बस में करीब ३० से ३५ लोग सवार थे ।
दुर्घटना के बाद चालक फरार हो गया है । ये जानकारी प्रहरी ने दी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *