Tue. Jul 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारतीय सवारी साधन पर प्रवेश शुल्क बढने के कारण पर्यटकों की कमी

 

ramanand chaukकैलास दास,जनकपुर, साउन ५ । नेपाल सरकार ने भारतीय नम्वर प्लेट की सवारी साधन में बहुत ज्यादा भन्सार महसुल बढा दिया है । जिसके कारण भारत से जनकपुर में आनेवाले पर्यटकों की संख्या में कमी देखी जारही है ।

जनकपुर के जानकी मंन्दिर को दर्शन के लिए दैनिक दर्जनौ की संख्या में भारतीय सवारी साधन भिठ्ठामोड भन्सार से नेपाल प्रवेश करते थे । लेकिन अभी भारतीय सवारी साधन के प्रवेश में शुल्क बढने के कारण सीमा से ही गाडी लौट जाती है ।

अर्थमन्त्री डा. रामशरण महत द्वारा प्रस्तुत बजेट मे भारतीय सवारी साधन के नेपाल प्रवेश में शत प्रतिशत से ज्यादा शुल्क बढाने के कारण भारतीय तीर्थयात्री के संख्या में भी व्यापक कमी आईं है ।

bचार पहियावाला सवारी साधन प्रवेश के लिए एक दिन मे ४ सौ ५२ रुपैया लेता था । परन्तु बजट प्रस्तुत के बाद इसे बढाकर १ हजार १ सौ ३० रुपैया कर दीया है । जनकपुर पर्यटकीय स्थल है और यहाँ पर प्रत्येक दिन कुछ न कुछ होता ही रहता है । जिनमे विशेष कर भारतीय पर्यटक ज्यादा आते है । लेकिन जहाँ पर  भारतीय सवारी साधन में नेपाल सरकारको शुल्क कम करनी चाहिए वहाँ पर पहले से दो गुणा करने के बाद भारतीय सवारी साधन में व्यापक कमी देखा गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *