Sat. Apr 19th, 2025

28/29 अक्टुबर शनिवार आश्विन शुक्ल पूर्णिमा को रात्रि 01:05 बजे से रात्रि 2:26 बजे तक लग रहा है खंड चंद्रग्रहण

इस बार कल आश्विन पूर्णिमा को रात्रि 01:05 बजे से रात्रि 2:23 बजे तक ग्रहण रहेगा। जिसका सूतक ग्रहण काल से 9 घंटा पहले लग जायेगा। अतः ग्रहण के 9 घंटा पहले ही भोजन कर लेना बेहतर होगा। एवं ग्रहण के बाद प्रातः स्नान दान के बाद भोजन बना कर भोजन कर लिया जायेगा।
यह ग्रहण अपने यहां 1 बजे से लग जा रहा है, अतः ग्रहण के 9 घंटा पहले से अन्न न खा कर फल, फलाहार चाय दूध और मिठाइयों को लिया जा सकता है। हालाकि ग्रहण काल रात्रि 1 बजे होने से उस समय कोई भोजन करता ही नही इसलिए भोजन के बारे में विशेष जानकारी की आवश्यकता नहीं है।
अपने यहां ग्रहण रात्रि 1 बजे से दिखाई देने की वजह से इसका सूतक दृश्य ग्रहण के 9 घंटा पहले यानी 4 बजे से मान्य होगा। अतः संभव हो तो 4 बजे तक अन्न का भोजन कर लें और इसके बाद बहुत आवश्यक हो तो 4.5 घंटा तक यानी रात्रि 9:30 बजे तक फलाहार, दूध, चाय आदि ले सकते हैं। और 4 बजे से रात्रि 2:23 मिनट तक ग्रहण से संबंधित सभी धार्मिक मान्यताओं का पालन किया जाएगा। इस चंद्र ग्रहण का सूतक समय सायं 4 बजे से रात्रि 2 बजे तक प्रभावी रहेगा। और अपने यहां यह ग्रहण रात्रि 01:05 बजे से दिखना शुरू हो जाएगा जिसका रात्रि 02 बजकर 23 मिनट पर मोक्ष हो जायेगा। और ग्रहण के मोक्षकाल रात्रि 2:23 के बाद प्रातः काल में स्नान दान कर भोजन किया जा सकेगा।
शास्त्रों के अनुसार आश्विन पूर्णिमा के रात्रि में लगने वाला चंद्र ग्रहण मेष राशि में लगने जा रहा है। और ग्रहण के समय मेष राशि में चंद्र गुरु मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही इनके सप्तम भाव में सूर्य बुध, और मंगल ग्रह तुला राशि में मौजूद रहेंगे। इस समय राहु मीन राशि में, केतु कन्या राशि में, शुक्र सिंह राशि में और शनि कुम्भ राशि में मौजूद रहेंगे।
*28 अक्टुबर को रात्रि 2:23 तक चंद्र ग्रहण की अवधि 1 घंटा 18 मिनट रहेगा।*
धर्म शास्त्र के अनुसार, सूतक काल और ग्रहण में गर्भवती महिलाओं को अपना विशेष ध्यान रखना होगा। ग्रहणकाल में गर्भवती महिलाएं अपने पेट पर गोबर का लेप कर ले और पेट पर कुशा और तुलसी पत्र पतले कपड़े से बांध या लपेट ले। और अपने बराबर कांडा नाप कर या बराबर काला, और सफेद धागा नाप कर उसके दोनों शिरा में कील बांध कर किसी एकांत जगह पे लटका दें। और पके हुए भोजन में कुश और तुलसी पत्र डाल दें।
*ग्रहण काल में बालक, वृद्ध और रोगियों को छोड़कर किसी को भी भोजन नहीं करना चाहिए।* ग्रहण के समय मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं।
जबकि कुंडली के ग्रहण दोष शांति के लिए एक दिन पहले से एक दिन बाद तक और खास कर ग्रहण काल का यह समय ग्रहण दोष से मुक्ति के लिए यानी ग्रहण दोष शांति के लिए विशेष महत्वपूर्ण है। और अन्य भक्तों को भी मानसिक रूप से जप करना चाहिए। मन ही मन *ॐ नमो भगवते वासुदेवाय!!* मंत्र का जप करते रहना चाहिए। ग्रहण खत्म हो जाने के बाद प्रातः स्नान कर चांदी, सिल्वर या स्टील के पात्र में अन्न, सफेद कपड़ा, मूंग दाल, चांदी, चीनी, मिश्री, कपूर, दही, और सफेद मिठाई आदि चीजों का दान करना चाहिए।
गर्भवती स्त्रियों को चंद्र ग्रहण काल एवं सूतक काल में राम चरित मानस का पाठ करना या सुनना एवं
*ॐ नमो भगवते वासुदेवाय!!* मंत्र का जप करना लाभकारी होगा।
*आश्विन पूर्णिमा पर ग्रहण विशेष:-*

यह भी पढें   पेट्रोलियम पदार्थो की कीमतों में कमी

*अश्विन पूर्णिमा शनिवार को रात्रि 1 बजे से रात्रि 2:23 तक चंद्र ग्रहण रहेगा। और चंद्र ग्रहण का सूतक दृश्य ग्रहण से 9 घंटा पहले से हो जाता है। अतः हो सके तो ग्रहण के सूतक से पहले यानी सायं 4 बजे तक भोजन कर लें। और इसके बाद से सायं 4:00 बजे से रात्रि 2:23 बजे तक सूतक काल में (बालक, वृद्ध और रोगी को छोड़कर) पेय पदार्थ या विशेष परिस्थिति रात्रि 9:30 तक फलाहार लिया जा सकता हैं। किंतु रात्रि 9:30 बजे से 2:23 तक अन्न जल सबका परित्याग कर दें। सूतक से पूर्व ही घर के प्रमुख अंगों जैसे पूजा घर, किचेन आदि में कुश और तुलसी पत्र डाल देना चाहिए।*
*और ग्रहण के पहले गर्भवती महिलाओं को अपने पेट पर कुछ ताजा गोबर का आंशिक लेप लगा लें और फिर किसी पतले कपड़े में कुश की ग्रंथि, तुलसी पत्र और कण मात्र गोबर को बांध कर नारा के तरह पेट पर बांध लेना विशेष लाभकारी होता है! फिर अपने बराबर कांडा लेकर उसमे धागा बांध का किसी कोने में खड़ा कर दें, अथवा अपने बराबर काला, लाल और सफेद धागा एक में मिला कर पैर से शिर तक नाप कर उसके दोनों शिरा पे कांटी बांध कर एक शिरे को एकांत में दिवाल में ठोक दें, या कहीं पे फंसा के दिवाल कर के सहारे सीधा लटका दें।*
*ग्रहण काल में गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के अवधि में चाकू, कैंची, सूई, कील या कोई भी धारदार या नुकीली वस्तुओं का स्पर्श नही करना चाहिए। किसी प्रकार की कढ़ाई और सिलाई के काम नहीं करने चाहिए। ऐसा करना भी बच्‍चे और मां दोनों की सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है। सबको या विशेषकर गर्भवती स्त्रियों को ग्रहण के समय समय सारे कार्य रोक कर सिर्फ हरि स्मरण, विविध स्तोत्रों का पाठ, सिद्ध मंत्र या गुरु मंत्र का जप, भजन कीर्तन, एक नया कांपी लेकर लाल कलम से 1000, 5000, या 11000 राम नाम लिखें और संभव हो तो रामायण का पाठ करें या सुनें।यह सबके लिए आवश्यक एवं लाभकारी होगा।*

*चंद्र ग्रहण 2023: मेष पर भारी, मिथुन के लिए लाभकारी, जानें सभी 12 राशियों पर क्या होगा असर*

*अश्विन पूर्णिमा को 28 अक्टुबर के दिन चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। भारत में इस चंद्र ग्रहण को रात्रि 1 बजे से देखा जा सकेगा जिसके कारण ग्रहण का सूतक काल 9 घंटा पहले से मान्य होगा। जबकि चंद्र ग्रहण भारत में रात्रि 1 बजे प्रारंभ होगा।*
*चंद्र ग्रहण का सूतक 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है। ऐसे में सूतक काल सायं 4 बजे से ही आरंभ हो जायेगा। जो रात्रि 10 बजे से विशेष और रात्रि 1 बजे से अति विशेष होकर रात्रि 2.23 बजे समाप्त होगा। सूतक काल शुरू होने के बाद मंदिरों में दर्शन पर रोक रहेगी। सूतक शुरू होते ही मंदिरों के पट बंद कर दिए जाएंगे। सूतक के दौरान ग्रहण दोष शांति के अलावा घर व मंदिरों में मूर्ति का पूजा पाठ नहीं की जाती। इस चंद्र ग्रहण काल में जिनके कुंडली में ग्रहण योग बना है उनके शांति के लिए विशेष संयोग बना है। ग्रहण से जुड़ी एक महत्वपूर्ण बात यह है कि यह अश्विनी नक्षत्र तथा मेष राशि पर लग रहा है । ऐसे में जिनका जन्म अश्विनी नक्षत्र और मेष राशि में हो वे लोग अति आवश्यक रूप में इस ग्रहण को ना देखें। ग्रहों के अजब संयोग के चलते यह एक महत्वपूर्ण ग्रहण होगा। यह ग्रहण कुछ राशियों के लिए सकारात्मक रहेगा, जबकि अन्य को सतर्क रहना होगा और पर्याप्त सावधानी बरतनी होगी।*

*यहां देखें इस ग्रहण का किस राशि पर क्या असर पड़ेगा।*
????

यह भी पढें   वर्तमान सरकार में परिवर्तन की कोई भी संभावना नहीं है – नेकपा एमाले

*मेष:* इस बात की प्रबल संभावना है कि आप थोड़ा आक्रामक मूड में रहेंगे, ऐसे में कार्यक्षेत्र में संघर्ष हो सकता है। इसलिए सावधानी बरतें। टकराव से दूर रहने में ही समझदारी है। व्यापार जगत में काम करने वालों के लिए बेहतरीन संभावनाएं होंगी। पैसों से जुड़ी चिंताएं आपसे दूर रहेंगी। रिलेशनशिप में रह रहे पार्टनर्स में अहंकार का टकराव हो सकता है। शांत बनाए रखना और बातचीत के रास्तों को खुला रखना होगा। आप सक्रिय और फिट रहें।

*वृष:* आप अन्य देशों में अच्छा करेंगे। यदि आप पहले से ही विदेश में काम करते हैं तो आपका करियर आसमान छूएगा। इस समय के दौरान आपके पास एक बढ़ी हुई आध्यात्मिक जागरूकता होगी। आपकी पेशेवर प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के प्रतिस्पर्धियों के प्रयास तनावपूर्ण और परेशान करने वाले हो सकते हैं। व्यवसाय करने वालों को अपने काम धंधे के सुचारू रूप से चलाने के लिए लंबे समय तक काम करने के लिए तैयार रहना चाहिए। घरेलू चिंताओं से निपटने के लिए घरेलू मोर्चे पर आपके लगातार ध्यान की आवश्यकता है।

*मिथुन:* बड़ा धन लाभ हो सकता है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति सुधार जाएगी। आप अपने क्षेत्र में प्रतिस्पर्धियों पर बढ़त हासिल करेंगे। ऊंचे कद एवं प्रभाव वाले लोगों के साथ संपर्क बनाएंगे। इस ग्रहण के परिणामस्वरूप उद्यमियों को अपने व्यवसाय को बढ़ाने के लिए नए विकल्पों का खजाना मिलेगा। अपने अहंकारी और अभिमानी प्रवृत्तियों के कारण आपको अपने रोमांटिक संबंधों में समस्या हो सकती है।

*कर्क:* जो लोग अपने करियर के लिए समर्पित हैं, उन्हें वेतन में वृद्धि देखने को मिल सकती है। यदि आप वर्तमान में कार्यरत हैं या यदि आप इस समय कोई व्यवसाय चलाते हैं तो आप वेतन में इजाफा होने की उम्मीद कर सकते हैं। परिवार के लिए आपके दिल में एक नरम स्थान होगा, लेकिन पेशेवर प्रतिबद्धता आपको उतना समय देने से रोकेगी जितना आप उन्हें देना चाहते हैं। आपको अपने पिता के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने और पर्याप्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

*सिंह:* आपसे मिलने वाला प्रत्येक व्यक्ति आपके साथ दयालु व्यवहार के साथ पेश आएगा। आप स्वयं को विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेते हुए पाएंगे। आपके आस-पास के अन्य लोगों द्वारा आपकी सलाह की बहुत सराहना की जाएगी। रिश्ते में तनाव की संभावना के बावजूद अपने पिता के साथ चीजों को सौहार्दपूर्ण रखना महत्वपूर्ण है। यदि आपको बिजनेस से जुड़े उद्देश्यों के लिए यात्रा करने की आवश्यकता है, तो यह करने का एक अच्छा समय है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को कोई भी निर्णय लेने से पहले चीजों को अच्छी तरह से सोच लेना चाहिए।

*कन्या:* प्रोफेशन के क्षेत्र में आपकी थाली में बहुत कुछ होगा। हालांकि यह तनावपूर्ण हो सकता है। दुर्भाग्य से ऐसी कुछ यात्राएं हो सकती हैं जिन्हें आपको करना है जो आप नहीं करना चाहते हैं। आर्थिक परेशानी से बचने के लिए आपको यह देखना होगा कि आपका पैसा कहां जाता है। ऐसा कुछ भी करने से बचें जो आपको गलत कारणों से कानून या लोगों की नजरों में ला सकता है। व्यक्तिगत मुद्दों के कारण ससुराल पक्ष के साथ आपके संबंध में मनमुटाव हो सकता है। सेहत के मामले में सावधानी बरतें।

*तुला:* यदि आप कंपनी को पार्टनरशिप में चला रहे हैं तो पार्टनर को नियंत्रण में रखना और उनके साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार करना महत्वपूर्ण है। आप अपनी वित्तीय स्थिति में गिरावट नहीं देखेंगे। आप भविष्य के लिए पैसे निवेश करने पर भी विचार कर सकते हैं। जब आपके निजी जीवन की बात आती है, तो दूसरे पर पूरा ध्यान देना महत्वपूर्ण है ताकि आप संघर्ष से बच सकें। मानसिक तनाव आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।

यह भी पढें   राजतंत्र अतीत की बात है – गोकुल बास्कोटा

*वृश्चिक:* आपके वरिष्ठ सहकर्मी आपको सही मार्ग दिखाएंगे और इस ग्रहण के दौरान आपको व्यावसायिक सफलता प्राप्त करने में मदद करेंगे। करियर में बदलाव करने के लिए यह एक बेहतरीन क्षण है। छात्रों के लिए सरकारी पद पाने के रास्ते खुले हैं। सावधान रहें क्योंकि कानूनी विवाद में फंसने की संभावना है। निजी जीवन में आप अपने व्यस्त कार्यक्रम के कारण आराम नहीं कर पाएंगे और प्रियजनों के साथ समय नहीं बिता पाएंगे।

*धनु:* आप अपने क्षेत्र में ख्याति प्राप्त करेंगे और सम्मानित होंगे। वेतन में वृद्धि हो सकती है। पैसों की स्थिति में स्थिरता बनी रहेगी। यदि आपके साथी नौकरीपेशा हैं तो उनका पेशेवर जीवन अच्छा चलेगा। यह संभव है कि यदि आपके साथी का रवैया उन्हें एक अलग रास्ते पर ले जाता है तो आपके रोमांटिक जीवन में कुछ तनाव का अनुभव होगा। इसलिए यह सुझाव दिया जाता है कि आप अपने आप को शांत रखें और अपने साथी को समझने का प्रयास करें।

*मकर:* कार्यक्षेत्र में आपका जीवन समृद्ध रहेगा और आपको कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। सरकार और अपने वरिष्ठ जनों का पक्ष लेने से व्यापार के अधिक अवसर मिल सकते हैं। आपकी सामान्य आय प्रभावित नहीं होगी लेकिन आपको कोई बड़ा निवेश करने से बचना चाहिए। आपकी माता को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है इसलिए उनका विशेष ध्यान रखें। गृहस्थ जीवन अपेक्षाकृत सामान्य बना रहेगा। आपके स्वास्थ्य की स्थिति के लिए आवश्यक है कि आप सतर्कता बनाए रखें।

*कुंभ:* आप अपने सभी प्रोजेक्ट्स को समय पर पूरा करने में सक्षम होंगे और आपको सबसे चुनौतीपूर्ण कार्यों की जिम्मेदारी दी जाएगी। आपने जिन चीजों में अच्छे समय का निवेश किया है, अब आप उन प्रयासों का वित्तीय लाभ पाएंगे। सुखद व्यक्तिगत यात्रा की योजना बन सकती है जिससे आप ऑफिस से छुट्टी लेंगे। अपने छोटे भाई-बहनों को छोड़कर बाकी सबका साथ आपको अच्छा लगेगा। सेहत के लिहाज से सांस संबंधी दिक्कतों पर ध्यान दें।

*मीन:* अगर आप आर्थिक रूप से तंग महसूस कर रहे हैं तो आपको पैसों को लेकर सतर्क रहना चाहिए। परिवार के पालन-पोषण से जुड़े खर्चे भी बढ़ेंगे। गलत भाषा उपयोग करने की आपकी प्रवृत्ति के कारण आपके कार्य संबंधों को नुकसान हो सकता है। आप घर पर उन सभी कमियों को पूरा करेंगे जो आपको परेशान कर रही हैं। आपके दांतों या कानों से संबंधित कोई स्वास्थ्य समस्या होने की आशंका है।
*महादेव के कृपा से चंद्र ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों पर शुभ हो।*
????????????????
????????????????????
*✒✍???? ✒✍????*
*हरि ॐ गुरु देव*
*!!ज्योतिषाचार्य!! आचार्य राधाकान्त शास्त्री*
*????शुभम बिहार यज्ञ ज्योतिष कार्यालय????*
*राजिस्टार कालोनी*
*कालीबाग बेतिया*
????????????????????
*पदेन:-*
*सहायक शिक्षक:- +2 विद्यालय भैसही,*
*विशेष संपर्क:-*
*9934428775*
*9431093636

ज्योतिषाचार्य!! आचार्य राधाकान्त शास्त्री*
*????शुभम बिहार यज्ञ ज्योतिष कार्यालय????*
*राजिस्टार कालोनी*
*कालीबाग बेतिया*
????????????????????
*पदेन:-*
*सहायक शिक्षक:- +2 विद्यालय भैसही,*
*विशेष संपर्क:-*
*9934428775*
*9431093636*

????????????????
*व्हाट्सअप से:-*
*????(अहर्निशं सेवा महे)????*
*व्हाट्सएप से हर समय आपके सेवा में:-*
*जबकि दूरभाष से वार्तालाप का समय:- प्रातः 6 बजे से 8:30 बजे तक एवं सायं 6 बजे से रात्रि 10:30 बजे तक।*
*!!भवेत् सर्वेषां सर्वदा शुभ मंगलम्!!*

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *