नागरिकों की सुरक्षा सर्वोपरि : महासचिव एंटोनियो गुटेरेस
काठमांडू
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस इन दिनों नेपाल की चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं। वे शनिवार देर रात काठमांडू पहुंचे थे। त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंचने पर नेपाल के विदेश मंत्री एनपी सऊद ने गुटेरेस का स्वागत किया। रविवार को उन्होंने नेपाल के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री से मुलाकात की। इस दौरान गुटेरेस ने नेपाल की शांति और बहुपक्षवाद की वकालत करने की लंबी परंपरा की प्रशंसा की। गौरतलब है कि 1 जनवरी, 2017 को पदभार ग्रहण करने के बाद संयुक्त राष्ट्र प्रमुख की यह पहली नेपाल यात्रा है।
नागरिकों की सुरक्षा सर्वोपरि है
गुटेरेस ने एक्स पर संबोधन करते हुए कहा, ‘नागरिकों की सुरक्षा सर्वोपरि है। युद्ध के कानून मानव जीवन की रक्षा और मानवीय चिंताओं का सम्मान करने के लिए स्पष्ट नियम स्थापित करते हैं। उन कानूनों को समीचीनता के लिए विकृत नहीं किया जा सकता है।’
चार दिवसीय यात्रा पर नेपाल आए गुटेरेस ने इस्राइल पर हमास के हमलों में मारे गए 10 नेपाली छात्रों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने लापता नेपाली नागरिक बिपिन जोशी की सुरक्षित वापसी की कामना की। उन्होंने गाजा में सभी बंधकों की तत्काल और बिना शर्त रिहाई का आह्वान किया।
मृतकों के परिजनों से की संवेदना व्यक्त
एक्स पर साझा की गई एक पोस्ट में, एंटोनियो गुटेरेस ने कहा, ‘मुझे देश में आमंत्रित करने के लिए मैं नेपाल सरकार को धन्यवाद देता हूं। मैं इस्राइल में हमास द्वारा किए गए आतंकवादी हमलों में मारे गए 10 नेपाली छात्रों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।’
लापता नेपाली नागरिक बिपिन जोशी की सुरक्षित वापसी के लिए। उन्होंने आगे कहा, ‘नेपाल की ओर से, मैं गाजा में सभी बंधकों की तत्काल और बिना शर्त रिहाई पर जोर देना जारी रखूंगा। नागरिकों की हत्या, घायल करने और अपहरण का कोई औचित्य नहीं है।’

