गायत्री परिवार नेपाल का राष्ट्रीय सम्मेलन जनकपुरधाम में संपन्न
जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर। गायत्री परिवार नेपाल का राष्ट्रीय सम्मेलन शुक्रवार को जनकपुरधाम में शुरू हुआ है।इस राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन। मधेश प्रदेश के खेलकूद तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती सुरीता साह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गायत्री परिवार समाज में जातिवाद, छुआछूत,नशा मुक्ति , शाकाहार पर अभियान चलायी है।जिससे समाज में लोगों समानता का अधिकार मिला है।आज विश्व में गायत्री परिवार भाईचारा का संदेश फैला रही है। आचार्य श्री राम शर्मा जी का नारा है ।हम बदलेंगे,युग बदलेगा।राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रदेश सभा सांसद रामाशीष यादव ने कहा कि गायत्री परिवार नेपाल पूरे नेपाल में सात्विक विचार,नशा मुक्ति समाज का प्रचार कर रही है।अमर नाथ गुप्ता की अध्यक्षता में शुरू हुयी इस राष्ट्रीय सम्मेलन मेंसत्य नारायण पाठक, सावित्री काफ्ले, ओऐक सिंह, राजू अधिकारी,श्री डी.पी.सिंह डा.विजय प्रधान,,सहित कई गणमान्य लोगों ने विचार रखें। राष्ट्रीय सम्मेलन में नेपाल के विभिन्न जिलों से 250से अधिक प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। शांति कुंज हरिद्वार देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति डा.चिन्मय पाण्डया रात में राष्ट्रीय सम्मेलन में अपने विचार रखेंगे।