Fri. Jul 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रदर्शन के लिए तीन कुने पहुँचनेवाले गिरफ्तार

 

काठमांडू, २४ नवम्बर । गणतन्त्र विरुद्ध घोषित आन्दोलन के दौरान प्रदर्शन के लिए काठमांडू स्थित तीनकुने पहुँचनेवाले दुर्गा प्रसाई समर्थित प्रदनर्शनकारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । राजतन्त्र समर्थक विभिन्न समूह के प्रमुख गिरफ्तार हो गए है ।
जिला पुलिस परिसर स्रोत के अनुसार शाही युवा शक्ति नेपाल के अध्यक्ष पशुपति खड्का, मनिन्द्रराज भण्डारी लगायत को गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार होनेवालों की संख्या २६ हैं । नेतृत्व करनेवाले को गिरफ्तार कर अन्य समूह को तीनकुने क्षेत्र से भगा दिया है । आन्दोलन के नेतृत्वकर्ता दुर्गा प्रसाई को उनके घर में ही अघोषित नजरबंद में रखा गया है । भक्तपुर स्थित उनके घर बाहर सुरक्षाकर्मी परिचालित हैं और उनको घर से बाहर निकलने के लिए मना किया गया है ।
कल बिहिबार बल्खु क्षेत्र में प्रदर्शन में उतर आए ७ कार्यकर्ता को भी पुलिस ने अपने नियन्त्रण मे लिया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *