Thu. Jul 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रसाईं की सुरक्षा को देखते हुए उनके घर आसपास प्रहरी परिचालित किया गया –भक्तपुर प्रहरी

 

काठमांडू, ८ मंसिर – जिला प्रहरी परिसर, भक्तपुर प्रहरी का कहना है कि प्रसाईं के घर के आस पास केवल उनकी सुरक्षा के लिए प्रहरी परिचालित किया गया है ।
भक्तपुर में भी प्रसाईं के घर के आस पास प्रहरी की उपस्थिति देखी जा रही है । इसके बाद ही बहुतो का कहना है कि प्रसाई को नजरबन्द कर लिया गया है । लेकिन इस तथ्य को स्पष्ट करते हुए भक्तपुर प्रहरी ने कहा कि ‘प्रहरी कल भी उनके घर के आसपास थी और आज भी उसी संख्या में यहाँ हैं । राष्ट्र, राष्ट्रीय, धर्म, संस्कृति र नागरिक बचाउ अभियान के नाम में गुरुवार को शक्ति प्रदर्शन करने वाले प्रसाईं ने शुक्रवार को तिनकुने में कार्यक्रम करने की घोषणा की थी ।
लेकिन, जिला प्रशासन कार्यालय, काठमांडू का कहना है कि प्रसाईं ने तिनकुने में कार्यक्रम करने की अनुमति नहीं लेने को लेकर एक विज्ञप्ति जारी की है । इसके बाद ही प्रहरी तिनकुने पहुँचे राजावादी अभियन्ताओं को धड़पकड़ रही है ।
इसी बीच प्रसाई के घर में सुरक्षार्थ परिचालित प्रहरी को देखकर गलत प्रचार होने लगा लेकिन ऐसी कोई बात नहीं है अगर नजरबन्द करना है भी तो प्रमुख जिला अधिकारी या कोई और कहेगेउसकी कोई और ही व्यवस्था होगी, फिलहाल प्रहरी घर के आसपास रहना नजरबन्द करना नहीं है । भक्तपुर प्रहरी का कहना कि उनकी सुरक्षा को देखते हुए प्रहरी को परिचालित किय गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *