Tue. Jul 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल की उच्च शिक्षा चुनौतीपूर्ण हैः प्रधानमन्त्री

 
पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’, फाईल तस्वीर

काठमांडू, २४ नवम्बर । प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ ने कहा है कि नेपाल की उच्च शिक्षा चुनौतिपूर्ण है । उच्च शिक्षा की मापदण्ड में एक रुपता और अन्तर्राष्ट्रीयकरण’ संबंधी विषय को लेकर धुलिखेल में आयोजित उपकुलपति सम्मेलन को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है ।
प्रधानमन्त्री प्रचण्ड ने कहा है कि नेपाल में विश्व विद्यालय की संख्या में बढ़त्तारी तो हो रहा है, लेकिन उसमें अध्ययन करनेवालों की संख्या नहीं है, विद्यार्थी अभाव के कारण विश्व विद्यालय संकटउन्मुख है । इसीतरह यन्होंने यह भी कहा कि उच्च शिक्षा के लिए आवश्यक भौतिक और डिजिटल पूर्वाधार विकास में जोर देना जरुरी है ।
प्रधानमन्त्री प्रचण्ड ने कहा– ‘गुणस्तरीय प्राविधिक एवं व्यवसायिक उच्च शिक्षा के लिए भौतिक एवं डिजिटल पूर्वाधार, दक्ष जनशक्ति, शिक्षा प्राप्ति के बाद रोजगार की अवसर के लिए बहुत बड़ा निवेश की जरुरत भी है । इसके लिए राज्य की ओर से पर्याप्त निवेश नहीं हो पाया है । दूसरी ओर राज्य की निवेश से उच्च शिक्षा हासिल करनेवाले युवा देश को छोड़कर बाहर जाने का ट्रेड चल रहा है ।’ उन्होंने कहा कि विद्यार्थी और युवा जनशक्ति बाहर जाने के कारण नेपाल की उच्च शिक्षा संकट में हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *