तनहूँ बस दुर्घटना में 36 लोग घायल,घायलों का इलाज दमौली और रत्नाहारी अस्पताल में
दमौली. 29नवम्बर
पृथ्वीराज हाईवे अंतर्गत तनहु के ब्यास नगर पालिका-12 के घाँसीकुवा में आज सुबह एक यात्री बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 36 लोग घायल हो गए। जिला पुलिस कार्यालय तनहु ने बताया कि धरान से पोखरा की ओर आ रही बस संख्या जी1के 7895 अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गयी.
पुलिस उपाधीक्षक मोहन बहादुर खान ने बताया कि हादसे में घायल हुए लोगों का इलाज दमौली अस्पताल और रत्नाहारी अस्पताल में किया जा रहा है. कुछ घायलों को पोखरा ले जाने की तैयारी की जा रही है.


