Wed. Sep 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जसपा का ३ दिवसीय लुम्बिनी प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण समाप्त

 

काठमांडू, मंसिर २२– जनता समाजवादी पार्टी (जसपा), नेपाल के लुम्बिनी प्रदेश स्तरीय तीन दिवसीय राजनीतिक तथा वैचारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हो गया है ।
जसपा, नेपाल लुम्बिनी प्रदेश समिति के आयोजन में लुम्बिनी में सम्पन्न प्रशिक्षण में संघीय लोकतान्त्रिक गणतन्त्र, जनआन्दोलन, मधेश, थरुहट आदि के साथ विभिन्न आन्दोलन से प्राप्त  उपलब्धियों  की रक्षा  करना आज की आवश्यकता  है  इस विषय में प्रशिक्षण दिया गया है । ये जानकारी जसपा लुम्बिनी प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार यादव ने दी है ।
‘गणतन्त्र, संघीयता, धर्मनिरपेक्षता, समावेशीता, जैसे महत्वपूर्ण उपलब्धियों की रक्षा करना आज की आवश्यकता है,’ उन्होंने कहा कि, प्रतिगामी शक्ति द्वारा षडयन्त्र कर इसे कमजोर बनाने का जो प्रयास किया जा रहा है इसे हम कैसे सुरक्षित रख सकते हैं ? कैसे हम इन मुद्दों की रक्षा कर सकते हैं इस विषय में हम प्रशिक्षित हुए हैं ।’
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र यादव, केन्द्रीय कार्यकारिणी समिति सदस्य राजेन्द्रप्रसाद श्रेष्ठ, रकम चेम्जोङ, केन्द्रीय कार्यकारिणी समिति सदस्य तथा लुम्बिनी प्रदेश इञ्चार्ज राजकिशोर यादव, राजनीतिक समिति सदस्य डा. पुष्पराज राजकर्णिकार, अर्जुन थापा, मनिकर कार्की ने प्रशिक्षण दिया है । प्रशिक्षण में १२ जिले के पदाधिकारी, स्थानीय तह के प्रमुख करके १ सौ २५ लोगों की सहभागिता थी ।

यह भी पढें   बीएलसी तथा बसन्त चौधरी फाउंडेशन की ओर से 3 करोड़ रुपये की सहायता का निर्णय

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com