Sun. Jun 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राम कलेवा के साथ सप्ताह व्यापी सीताराम विवाह पंचमी महोत्सव संपन्न

 

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर। राम कलेवा (मर्यादी)के बाद सप्ताह व्यापी सीताराम विवाह पंचमी महोत्सव सोमवार को विधिवत संपन्न हो गयी। जानकी मंदिर के प्रांगण में राम कलेवा (मर्यादी)में अयोध्या से आए साधु- संत बाराती बनकर राम कलेवा के लिए भोजन के लिए राम, लक्ष्मण,भरत, शत्रुघ्न के साथ भोजन के लिए बैठते हैं। भात,दाल,तरूआ, नाना प्रकार सब्जी, कढी, बड़ी, दही ,सकरौरी, विभिन्न के मिठाई अर्थात 56 प्रकार के व्यंजन परोसा जाता है। राजा जनक सभी बारातियों को भोजन के लिए आग्रह करते हैं लेकिन राम सहित चारो भाई रूठ जाते हैं राजा जनक मनाने के लिए मनाते हैं लेकिन वे नहीं खाते हैं। अन्त मेंसुनयना आभूषण तथा नगद उपहार देने के बाद राम सभी भाई भोजन के लिए तैयार हो जाते हैं। इस अवसर महिलाएं बारातियों को गीत के माध्यम से खूब गालियां देते हैं।हास परिहास का दौर चलता है। राम कलेवा में गोवर्धन पुरी पीठअयोक्षजानंद जी महाराज, बरसाना वृंदावन के वात्सल्य जी महाराज, जानकी मंदिर के महंत राम तपेश्वर दास बैष्णव, उत्तराधिकारी महंत रोशन दास बैष्णव,बार्ड दस के बार्डाध्यक्ष मिथिलेश कर्ण,महंथ राम भूषण शरण , सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed