Tue. Jun 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल प्रहरी अस्पताल तथा काठमांडू विश्वविद्यालय बीच समझौता किया गया

 

काठमांडू, पुष ३– चिकित्सा शिक्षा और अनुसन्धान के क्षेत्र में सहकार्य करने को लेकर नेपाल प्रहरी अस्पताल और काठमांडू विश्वविद्यालय बीच समझौता पत्र में हस्ताक्षर हुआ है ।
चिकित्सा तथा सम्बन्धित विषय में शिक्षा, अनुसन्धान और प्रशिक्षण में आगामी पाँच वर्ष तक सहकार्य करने के उद्देश्य से नेपाल प्रहरी अस्पताल तथा काठमांडू विश्वविद्यालय बीच समझौता किया गया है । समझौता पत्र में प्रहरी महानिरीक्षक वसन्तबहादुर कुँवर और काठमांडू विश्वविद्यालय के उपकुलपति प्राध्यापक भोला थापा ने हस्ताक्षर किया है ।
इस अवसर पर प्रहरी महानिरीक्षक कुँवर ने बताया कि समझौता से दोनों पक्षों के बीच एक दूसरे के पास जो ज्ञान और अनुभव है उसका आदान प्रदान होगा । इस ज्ञान और अनुभव से जो विज्ञता आएगी उससे शैक्षिक कार्यक्रम के विस्तार में सहायता पहुँचेगी ।

यह भी पढें   सम्पर्क विहीन कर्मचारीं तीन दिनों के भीतर हाजिर हों

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *