रामायण सर्किट बिषय पर दिल्ली मेंआयोजित सेमिनार में शामिल हुए जनकपुरधाम के मेयर
जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर। जनकपुरधाम के मेयर मनोज कुमार साह मंगलवार को रामायण सर्किट पर आधारित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर भाग लिए।अपने उद्घोषण में में उन्होंने मिथिला के इतिहास के बारे जानकारी दिए। फिर उन्होंने मिथिला के पंद्रह दिवसीय परिक्रमा का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 15दिनों के परिक्रमा में 11पड़ाव नेपाल में है।सिर्फ तीन पड़ाव करुणा,विसौल,कलना भारत में है।मेयर ने औरही के बाद करुणा पड़ाव आने के लिए खौना में रास्ता संकीर्ण तथा कच्ची है।इसी तरह फूलहर के मटिहानी पड़ाव आने के लिए जमुनी के थलही घाट पर पुल नहीं है। जिससे परिक्रमा यात्रियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। उन्होंने पुल निर्माण के लिए भारत सरकार को ध्यान आकृष्ट करवाये।इस कार्यक्रम में नेपाल में रह चुके भारतीय राजदूत के.वी.राजन सहित कई लोग की सहभागिता थीं।


