Sun. Sep 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रामसीता का मटकोर के बाद जगतगुरु शँकराचार्य की जनकपुर से हुई भव्य विदाई

 

काठमांडू, पुष ४– कमला बचाओं अभियान के आयोजन में धनुषा और सिरहा को जोड़ने वाली ऐतिहासिक कमला नदी में रामसीता का मटकोर करवाने वाले जगतगुरु शँकाराचार्य अधोक्षजानन्द की भव्य विदाई की गई है ।
रामसीता मटकोर करवाने के लिए विवाहपँचमी में आए शँकाराचार्य अधोक्षजानन्द ने कमला नदी पहुँचकर रामसीता का मटकोर करवाया । उन्हें सोमवार कमला बचाओं अभियान के सँयोजक विक्रम यादव ने विदाई की है ।
विवाहपँचमी महोत्सव में कमला नदी में मटकोर के अवसर पर विगत कई बर्ष से हजारों की सँख्या में श्रद्धालु आते हैं । सँयोजक विक्रम यादव के विशेष पहल में भारत के प्रसिद्ध बाबा शँकाराचार्य अधोक्षजानन्द महाराज को प्रमुख अतिथि बनाकर मटकोर करवाने में सफल हुए ।
पुरानकाल में भगवान रामसीता के मटकोर के लिए कमला नदी से मिट्टी लेकर जाने की परम्परा को सँयोजक यादव पुनः उजागर करने में सफल हुए हैं । जनकपुरधाम के अग्नीकुण्ड से उठे रामसीता का डोला रथ में सवार हो जनकपुर से कमला नगरपालिका वडा नं. ६ मडानघाट पहुँचकर कमला की मिट्टी लाई थी ।

यह भी पढें   भोटेकोशी बाढ़ अपडेट – मृतकों की संख्या १, ३४४

कमला नगरपालिका के मेयर विशेश्वर प्रसाद यादव की अध्यक्षता तथा शँकाराचार्य अधोक्षाजानन्द के प्रमुख आतिथ्य में हुए मटकोर कार्यक्रम को देखने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु कमला नदी पहुँचे थे । इसे निरन्तरता देने के लिए सँयोजक विक्रम यादव से स्थानीयों ने आग्रह किया ।
इसी क्रम में मधेस प्रदेश के पर्यटन मन्त्री सुनिता यादव, नेपाल सरकार के पूर्व मन्त्री सांसद शंकर भण्डारी, बिहार बिधान सभा के बिधायक छत्रपति यादव, भारत के प्रख्यात पाञ्चजन्य के संपादक हितेश शंकर , पूर्व सांसद दिनेश प्रसैला यादव ,राम औतार पासमान के साथ ही जनकपुरधाम उपमहानगरपालिका के मेयर मनोज कुमार साह, सबैला नगरपालिकाका मेयर कारीराम यादव , शहिदनगर नगरपालिका के मेयर दिनेश यादव , नगराईन नगरपालिका के मेयर बिनय कुमार यादव के साथ और विशेष की उपस्थिति थी । इसी तरह निम पिपल तुलसी भारत के संयोजक डा. धर्मेन्द्र कुमार, साहित्यकार लेखक अमिय भुषण, वडा अध्यक्ष,पत्रकार, अभियानियों की भी उपस्थिति थी ।

यह भी पढें   कोशी प्रदेश में 17,337 घरों को तत्काल बसाना जरूरी, कानून की पेचीदगियों में फंसा पुनर्वास

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com