दाङ में बस दुर्घटना… २० लोग घायल
काठमांडू, पुष १५– दाङ के तुलसीपुर में बस दुर्घटना होने २०लोग घायल हुए हैं ।
बर्दिया से दाङ आ रही भे १ ख २०४१ नम्बर कीे बस आज सुबह राप्ती राजमार्ग के अमेलिया–तुलसीपुर सड़क खण्ड पड़ने वाली तुलसीपुर–१३, दमार गाँव में दुर्घटनाग्रस्त हो गई । जिसमें २० लोग घायल हो गए हैं । ये जानकारी जिला प्रहरी कार्यालय दाङ के एसपी ने दी है ।
वनभोज के लिए दाङ जा रही बस सड़क किनारे के नाला में पलट गई ।
घायलों को घटनास्थल से उद्धार कर तुलसीपुर प्रादेशिक अस्पताल ले जाने का काम हो रहा है ।

