मोटरसाइकिल दुर्घटना में महोत्तरी में दो युवाओं की मौत
महोत्तरी, ९ जनवरी । बर्दिबास–औरही सडकखंड में मोटरसाइकिल दुर्घटना होने से दो युवाओं की मौत हो गई है, दो युवा गम्भीर घयाल हो गए हैं । घटना सोमबार रात की है । औरही नगरपालिका वडा नं. १ नजदीक रात ९ बजे प्रदेश २–०२–००४प १८४० और ज ११ प ८०९९ नम्बर की मोटरसाइकिल आप में टकराया था । दुर्घटना में दोनों मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई है ।
मरनेवाले ३० वर्षीय मुकेश चमार और ३२ वर्षीय धर्मेन्द्र महतो हैं । मोटरसाइकिल के पीछे रहनेवाले ३१ वर्षीय वीरेन्द्र गोसाई और २६ वर्षीय प्रदीप कुमार यादव गम्भीर घायल हो गए हैं । दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भर्ती की गई है ।

