अद्भुत संयोग नेपाल में जारी डाकटिकट पर 57 साल पहले अंकित ‘रामनवमी 2024’
काठमान्डू 11जनवरी24
श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में रामलला एक बार फिर विराजमान होने के लिए तैयार हैं। इस शुभकार्य की गवाह देश की बड़ी-बड़ी हस्तियों के साथ पूरी दुनिया बनेगी। नेपाल से श्रीराम और सीता का रिश्ता जगजाहिर है । जनकपुर से उपहार के अलावा नेपाल से एक संयोग भी अब सामने आ रहा है । जिसके बाद से कहा जाने लगा है कि 57 साल पहले ही रामलला के मंदिर की भविष्यवाणी हो गई थी। नेपाल पोस्टेज की तरफ से साल 1967 में जारी एक टिकट अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है ।

