सत्ता गठबन्धन की बैठक में जनमत पार्टी को नहीं बुलाया गया
काठमांडू, पुष २९– आज (रविवार) सत्ता गठबन्धन बैठक में शीर्ष नेता राष्ट्रीयसभा निर्वाचन में गठबन्धन के अपने उम्मीदवारों के लिए वोट की मांग रहे थे । लेकिन इस बैठक में सरकार में ही सहभागी जनमत पार्टी शामिल नहीं थी ।
बालुवाटार में हुई बैठक में सातों प्रदेश में गठबन्धन के उम्मीदवारों की नामावली सार्वजनिक करते हुए उनके लिए वोट की मांग की है । राष्ट्रीयसभा निर्वाचन में जनमत पार्टी का कहना है कि सत्ता गठबन्धन के साथ सहकार्य नहीं किया है । पार्टी ने मधेश और लुम्बिनी में १–१ उम्मीदवार को उठाया है ।
जनमत पार्टी के प्रवक्ता शरद सिंह के अनुसार रविवार हुई गठबन्धन की बैठक में उनकी पार्टी को नहीं बुलाया गया था । उन्होंने कहा कि अब क्यों नहीं बुलाया गया यह तो उन्हें ही मालूम होगा । सिंह का इशारा सत्ता गठबन्धन में रहे अन्य दल की ओर था । उनका कहना कि अगर जानकारी नहीं मिली तो जाने की बात ही नहीं आती है ।
जनमत पार्टी ने राष्ट्रीय सभा निर्वाचन में सत्ता गठबन्धन से अपने दल से भी १ सीट की मांग की थी । लेकिन ११ माघ में चुनाव होने जा रही १९ सिट में कांग्रेस १०, माओवादी केन्द्र ६, एकीकृत समाजवादी २ और जनता समाजवादी पार्टी १ सीट का बंटवारा हुआ था । पिछले शनिवार को सीट बंटवारे को लेकर हुई बैठक में जब सीके राउत की बात को नहीं माना गया तो वो बैठक छोड़कर बाहर निकल गए ।

