सीमा समस्या को लेकर पूर्व उप-प्रधानमंत्री निधि तथा भारतीय सांसद निषाद के बीच बातचीत
जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर। नेपाल के पूर्व उप प्रधानमंत्री तथा नेपाली कांग्रेस के नेता विमलेंद्र निधि ने मंगलवार को मुजफ्फरपुर के सांसद अजय निषाद से उनके आवास पर मिले। अजय निषाद ने पूर्व उप प्रधानमंत्री विमलेंद्र निधि उनकी धर्म पत्नी अनामिका निधि सहित अन्य शिष्टमंडल को गर्म जोशी के साथ स्वागत किया।इस दौरान पूर्व उप प्रधानमंत्री विमलेंद्र निधि ने भी जानकी मंदिर का प्रसाद तथा उपहार भेंट किए। विमलेंद्र निधि ने जटही, थलही,अखरहर, नहरनिया घाट पर पुल निर्माण में एस.एस.वी द्वारा रोक हटाने के लिए गृह मंत्री अमित शाह से मिलकर पहल करने का आग्रह किया। निधि ने कहा कि जटही तथा थलही पुल निर्माण में भारत सरकार बाधक बन रही है। जटही तक फोर लेन बन गया है।पुल निर्माण होने से दोनो देशों का व्यापार में वृद्धि होगा।इसी तरह धलही पुल बनने से पंद्रह दिन के परिक्रमा इसी मार्ग से गुजरती है। इससे परिक्रमावासी को सुगम होगा। मटिहानी बोर्डर कोरोना काल से बंद है। इसके बंद होने से दोनो देशों के लाखों लोगों को। दिक्कत का सामना करना पड़ता है। मुजफ्फरपुर के सांसद अजय निषाद ने गृहमंत्री से मिलकर इस समस्या को निदान करने के लिए पहल किया जाने की बात कही। विमलेंद्र निधि के साथ नेपाली कांग्रेस के बरिष्ठ नेता गणेश तिवारी, श्याम निधि, नगराइन नगरपालिका के मेयर विनय कुमार यादव, मुखिया पट्टी मुसहरनिया गांव पालिका अध्यक्ष जय कुमार यादव, प्रेस स्वतंत्रता सेनानी राम भरत साह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।







