प्राण प्रतिष्ठा के दिन जनकपुरधाम में मांस,मदिरा बिक्री की रोक हेतु हिन्दू संगठनों ने सीडीओ को सौंपा ज्ञापन

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर। अयोध्या में 22जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के दिन जनकपुरधाम में मांस, मछली,अंडा तथा शराब विक्री की रोकथाम हेतु विश्व हिन्दू परिषद नेपाल धनुषा के अध्यक्ष संतोष कुमार साह के नेतृत्व में धनुषा के सीडीओ के कक्ष में ज्ञापन पत्र सौंपा गया। ज्ञापन पत्र सौंपने के समय हिंदू स्वयं सेवक नेपाल के पदाधिकारी प्रदीप शर्मा,विश्व हिन्दू परिषद के युवा पदाधिकारी मोहन साह , प्रभु दयाल जालान सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।

