Thu. Sep 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारतीय प्रधानमंत्री मोदी अबू धाबी में करेंगे हिंदू मंदिर का उद्घाटन

 

एएनआई, अबू धाबी।

भारत के प्रधानमंत्री मोदी 14 फरवरी को संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी में बीएपीएस हिंदू मंदिर का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी के दौरे से पहले बीएपीएस हिंदू मंदिर में दुनियाभर के राजनयिकों की मेजबानी की गई।

यूएई में भारतीय राजदूत संजय सुधीर ने अबू धाबी में बीएपीएस हिंदू मंदिर के विशेष दौरे के लिए दुनिया भर के राजनयिकों की मेजबानी की। इस दौरान राजनयिकों ने मंदिर की वास्तुकला की तारीफ भी की।

यह भी पढें   रसुवा की त्रासदी: क्या तबाही से पहले चेतावनी संभव थी? : श्वेता दीप्ति

42 देशों के प्रतिनिधियों ने किए मंदिर के दर्शन
बता दें कि भारतीय राजदूत संजय सुधीर के निमंत्रण पर 42 देशों के प्रतिनिधियों ने अबू धाबी में बीएपीएस हिंदू मंदिर के दर्शन किए। 60 से अधिक अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। उन्हें मंदिर के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही हिंदू परंपरा से भी अवगत कराया गया।

मंदिर का दौरा करने वालों में अमेरिका, अर्जेंटीना, आर्मेनिया, बहरीन, बांग्लादेश, जर्मनी, घाना, आयरलैंड, इजरायल, इटली, कनाडा, चाड, चिली, साइप्रस, चेक गणराज्य, डोमिनिकन गणराज्य, मिस्र, यूरोपीय यूनियन, फिजी, गाम्बिया के राजदूत और वरिष्ठ राजनयिक शामिल थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com