Sun. May 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज का पंचांग आज दिनांक 6 फरवरी 2024 मंगलवार शुभसंवत् 2080

 

*नक्षत्रयोगशशिसूर्यनित्यम्,*
*तिथिवारलग्नं दिवसं नमामि।*
*आचार्यराधाकांतकृतं वै*
*करोतुपंचांगमिदं सुप्रभातम्।।*
????????????????????
*ॐ क्लीं नमो कामाक्षी देवी मम सकल शत्रुन् में वशं कुरू कुरू स्वाहा क्लीं ॐ।।*

*ॐ नमो हनुमते रुद्रावताराय सर्वशत्रु सहांरणाय सर्वरोग विनाशनाय सर्व जन वशीकरणाय रामदूताय स्वाहा।।*
*ॐ नमो भगवते आन्जनेयाये महा बलाये स्वाहा।।*
????????????????

*आज का पंचांग:-*
*आज दिनांक:- 6 फरवरी 2024 मंगलवार*
शुभसंवत् :- 2080
शाके:-1945
उत्तरायण याम्य गोल:
ऋतु:- *शिशिर*
*सौर्य माघ मास की प्रविष्टे 23*
चंद्रमाह:- कृष्ण
पक्ष:- कृष्ण
तिथि:- *एकादशी दिन में 11:37 तक उपरांत द्वादशी*
नक्षत्र :- मूल रात्रि 3:06 तक उपरांत पूर्वाषाढ़,
योग:- हर्षण रात्रि 3:17 तक उपरांत वज्र,
कारण:- वालव एवं कौलव,
सूर्योदय :-प्रातः 06:31
सूर्यास्त : संध्या 05:29,
सूर्य :- *श्रवण नक्षत्रे मकर राशौ च रवि*
चंद्रमा :- *धनु राशौ च चन्द्रः*
*आज का राहूकाल*
दोपहर:-03:00 बजे से -04:30 बजे तक
*अभिजीत मुहूर्त:-*
पूर्वाह्न 11:32 से मध्याह्न 12:20 तक।
का कोई भी नया और शुभ कार्य जिस कार्य से चिरकाल तक लाभ लेना हो ऐसे प्रत्येक कार्य को अभिजीत मुहूर्त में प्रारंभ करना चाहिए यह अभिजीत मुहूर्त सभी कार्यों के लिए शुभ होता है। वहीं राहुकाल में कोई भी शुभकार्य प्रारंभ नही करना चाहिए।
*दिशाशूलः-*
आज के दिन उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो गुड़ खाएं एवं मिट्टी का चंदन लगा कर प्रस्थान करें।
*आज का पर्व त्यौहार,मुहूर्त व खास:-*
*आज षडतिला एकादशी व्रत में इस दिन जल में तिल मिलाकर स्नान करना, तिल का उबटन लगाना, तिल का हवन करना, तिल मिले जल से सूर्य को अर्घ्य देना, तिल का भोजन करना और तिल का दान करना इस तरह से षटतिला एकादशी पर छह तरह से तिल का प्रयोग किया जायेगा। श्री विष्णु का पूजन कथा श्रवण, रामरक्षा स्तोत्र एवं गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करना जीवन एवं गृह परिवार में सुख शांति समृद्धि एवं ऋण मुक्ति दायक, सर्व दोष विनाशक एवं धन लक्ष्मी प्राप्ति के लिए विशेष लाभकारी रहेगा।*
*साथ ही आज मंगलवार व्रत एवं श्री हनुमान जी का स्तोत्र पाठ पूजन भी सबके लिए कल्याण प्रद होगा।*

*????दैनिक राशिफल????*
*देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।*
*नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।*
*आराकाशा विवाहोक्तम् यात्रायां ग्रहगोचरे। जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत।।*

*????आज का दैनिक राशि फल????*
*मेष???? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)*
आज के दिन आपकी दिनचार्य में उठा पटक लगी रहेगी। आज जिस भी कार्य को करें बीच-बीच मे उसकी समीक्षा अवश्य करले गलत दिशा में जाने की संभावना से बचें। आज आपमे व्यवहारिकता की कमी रहेगी जिससे किसी से काम निकालना मुश्किल हो सकता है। आज के दिन आपका पराक्रम रंग लाएगा. रोजी-रोजगार में आप तरक्की करेंगे. आपके धन का आवक बढ़ेगा. आपका स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा. आपको अपने प्रेम का साथ मिलेगा. क्या न करें- आज के दिन नए व्यापार की शुरुआत ना करें. आर्थिक विषय आज खास रहेगा। भागीदारी के कार्य में हानि होने की संभावना भी है। लंबी यात्रा लाभ की जगह खर्चीली रहेगी एवं इससे कोई विशेष प्रयोजन भी सिद्ध कर पाएंगे। आज किसी भी सरकारी उलझन से बचें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। सर्जरी अथवा अन्य महंगे इलाज अधिक विचार करने के बाद ही कराये।

*वृष???? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)*
आज के दिन भी परिस्थिति लाभदायी बनी रहेगी लेकिन धन कमाने के लिए आपको बौद्धिक परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। आज के दिन आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा. आपके भौतिक सुख-सम्पदा में वृद्धि होगी. आपके प्रेम एवं व्यापार की स्थिति काफी अच्छी रहेगी. धनागमन होता रहेगा. क्या न करें- आज के दिन पूंजी का निवेश ना करें. आराकाशा के अनुसार व्यवसाय में आज भूल कर भी किसी को उधार ना दे डूबने की संभावना अधिक है।कार्य क्षेत्र से कुछ समय निकालकर मित्र परिवार के साथ मनोरंजन में व्यतीत करेंगे परन्तु आज दुर्व्यसनों से दूर रहना अति आवश्यक है शरीर के साथ मान हानि भी होने की संभावना है हालांकि आज परोपकार का शुभ फल भी मिलने की आशा है। कार्य क्षेत्र पर सहयोगियों की कमी होने के बाद भी संतोषजनक धन लाभ हो जाएगा। दाम्पत्य जीवन पहले से बेहतर रहेगा। सन्तानो की प्रगति से आत्मसंतोष होगा।

यह भी पढें   विराटनगर के एवरेस्ट स्कूल के छात्र स्पेन में करेंगे देश का प्रतिनिधित्व, ईएमयूएन में भागीदारी

*मिथुन???? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)*
आज का दिन भी आपको कुछ हानि करा सकता है। आराकाशा के अनुसार परिवार अथवा कार्य क्षेत्र पर कोई दुखद घटना होने की संभावना है किसी भी प्रकार का जोखिम ना लें। शांति पूर्वक अपने नियमित कार्य में लगे रहें तो दिन और लाभ सामान्य रहेगा। आज धन बचाने की जगह अतिरिक्त खर्च हो सकती है। पुरानी गलतियों या व्यवहार की कमी के कारण आज मन में ग्लानि रहेगी। सेहत भी आज विपरीत रहने से मन की बहुप्रतीक्षित इच्छा अधूरी रह सकती है पैतृक संपत्ति के कार्य उलझन से बचें। नजदीकी लाभों से संतोष करने की वृति अपनायें। घरेलु वातावरण पहले से शान्त रखने का प्रयास करें। बाहर भी किसी से धन या अन्य विषयों को लेकर बहस होने पर मानसिक अशांति से बचें।

*कर्क???? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)*
आज के दिन आपको किसी परिचित से नई व्यवहारिक सीख मिलेगी। आराकाशा के अनुसार आपके मन में भी आज कुछ नया सीखने अथवा करने की भावना रहेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से संतुष्टि रहेगी। कार्य क्षेत्र पर बिक्री बढने से धन की आमद बनेगी। आज के दिन आपका रूआब बना रहेगा. आपको राजनीतिक लाभ होगा. आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन प्रेम एवं संतान से थोड़ी दूरी बनी रहेगी. क्या न करें- आज के दिन कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय ना लें. व्यक्तित्व का विकास होने से सामाजिक छवि बेहतर बनेगी। परन्तु पारिवारिक समस्याओं के कारण मन अशांत रहेगा। घर में किसी विवाद के बढ़ने की सम्भवना है। मौन दर्शक बनकर रहने में ही भलाई है। सेहत में थोड़ा बहुत बदलाव आ सकता है। विपरीत लिंगीयो से किसी ग़लतफ़हमी के कारण मतभेद होंगे। धन से अधिक संबंधो को प्राथमिकता देने पर भी शांति नही मिलेगी।

*सिंह???? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)*
आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आराकाशा के अनुसार आज आपके साथ लंबे समय तक के लाभ के संबंध जुड़ेंगे। आज के दिन आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा. आपके प्रेम एवं संतान की स्थिति मध्यम रहेगी. आपका व्यापार प्रभावित रहेगा, लेकिन शुभता बनी रहेगी. क्या न करें-आज के दिन गृह कलह की शुरुआत ना करें.
रोजगार के क्षेत्र में किये जा रहे प्रयास आज फलीभूत होने से आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा। बेरोजगार व्यक्तियों को भी रोजगार मिलने की सम्भावना बनेगी। आज आपसे बहस में कोई नहीं जीत पायेगा। बड़बोलेपन के कारण महिलाओं के सम्मान में कमी होगी। दिन के उत्तरार्ध में कार्य भार बढ़ने से कमर अथवा अन्य अंगों में दर्द की शिकायत रहेगी। पारिवारिक वातावरण मिला जुला रहेगा। वाहन अथवा अन्य सुख के साधनों की खरीददारी कर सकते है। सामाजिक क्षेत्र पर योगदान देने से ख्याति बढ़ेगी।

यह भी पढें   सरकार ने संसद अधिवेशन को रोककर लाया अध्यादेश

*कन्या???? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)*
आज का दिन आपके लिये मिश्रित फलदायक रहेगा। आज के दिन आपको अज्ञात भय सताएगा. आप सिर दर्द व नेत्र पीड़ा से परेशान रहेंगे. आपको अपने प्रेम एवं संतान का पूरा साथ मिलेगा. व्यापार की स्थिति ठीक रहेगी. क्या न करें- आज के दिन किसी तरह का कोई निवेश ना करें. आराकाशा के अनुसार दिन के आरंभ थोड़े विलम्ब से होगा पूजा-पाठ के लिये समय निकालेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज किसी बहुप्रतीक्षित योजना में विलंब होने से मन बेचैन होगा सहयोगी भी मनमानी करेंगे। आज लाभ पाने के लिये आपको स्वयं के सामर्थ्य कार्य करने पढ़ेंगे। आर्थिक रूप से दिन सामान्य रहेगा धन की आमद निर्वाह योग्य होगी लेकिन उधार के व्यवहार ना बढ़ाये परेशानी खड़ी हो सकती है। व्यावसायिक यात्रा आज ना करें। महिलाओ का व्यवहार रहस्यमय रहेगा। बाहर के लोग आपकी किसी कमजोरी का मजाक बनाएंगे। गृहस्थ जीवन मे संघर्ष अधिक रहेगा।

*तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)*
आज के दिन तनाव से बचें अन्यथा आपको अनचाहे हालातो का सामना करना पड़ेगा। आज के दिन आपके धन का आवक बढ़ेगा. आपको शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है. साथ ही यात्रा से लाभ होगा. आपको अपने व्यापार एवं संतान का भरपूर साथ मिलेगा. क्या न करें- आज के दिन अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें. आराकाशा के अनुसार कार्य लाभ सामान्य बना रहेगा। सहयोगियों से ताल मेल बना कर रखें।
जिस भी कार्य को करेंगे उसमे व्यवधान आएगा। आपके विचारों अथवा कार्य शैली का विरोध हो सकता है। महिलाये आज अधिक भावुक रहेंगी छोटी मोटी बातो को प्रतिष्ठा से जोड़ेंगी। शारीरिक परिश्रम की अपेक्षा दिमागी परिश्रम को ज्यादा महत्त्व देंगे इसमें सफल भी रहेंगे। गैस कब्ज अथवा स्वसन तंत्र सम्बंधित रोग होने से असहजता होगी। ज्यादा तले भुने खाने से परहेज करें। संतान की पढ़ाई को लेकर भी थोड़ी चिंता रहेगी।
सरकारी कार्यो में भी विलम्ब होगा। सामाजिक क्षेत्र पर अधिक बोलने से बचें।

*वृश्चिक???? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)*
आज आप का दिन उत्तम रहेगा लेकिन आज आप अनजाने में किसी गलतफहमी के शिकार हों सकते हैं जिससे स्नेहीजन से तकरार होने की संभावना है। आराकाशा के अनुसार कार्य-व्यवसाय के लिए आज दिन शुभ है भाग्य साथ देगा प्रत्येक कार्य में थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी लेकिन सफलता निश्चित मिलेगी। नौकरी वाले लोग आज कार्य भार बढ़ने से असहजता अनुभव करेंगे। कार्यो में कुछ गलती होने की आशंका है इसका दोष किसी अन्य के ऊपर मढने का प्रयास करेंगे। महिलाये आज वैसे तो शांति से अपने कार्य करेंगी लेकिन किसी की टोका-टाकी से परेशान होकर उग्र रूप भी धर सकती है। आर्थिक लाभ सामान्य से उत्तम रहेगा। सरकारी कार्य मे किसी की सहायता मिलने से आसानी होगी।

*धनु???? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)*
आज का दिन भी आपकी सुख सुविधा में बढ़ोतरी वाला है। आज भाग्यवश आपके कुछ काम बनेंगे. आपको व्यवसायिक सफलता मिलेगी. आपके स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी रहेगी. प्रेम एवं संतान की स्थिति मध्यम रहेगी. क्या न करें- आज के दिन नए व्यवसायिक सहयोगी ना बनाएं. परन्तु स्वभाव में लापरवाही भी रहने से इसका पूरा लाभ नही उठा पाएंगे। आराकाशा के अनुसार आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन पिछले कुछ दिनों से बेहतर रहेगा। कार्य क्षेत्र से अतिरिक्त आय होगी। रुके हुए कार्य पूर्ण होने से भी धन के स्त्रोत्र बढ़ेंगे। सामाजिक गतिविधियों में पूरा समय ना दे पाने से लोगो से दूरी बन सकती है। संध्या का समय पूर्वनियोजित रहेगा पर्यटन पार्टी की योजना बनाई जाएगी। उत्तम भोजन के साथ गृहस्थ का सुख मिलेगा कुछ समय के लिये पति पत्नी में गरमा गरमी भी होने की सम्भावना है। सन्तानो के ऊपर खर्च करना पड़ेगा।

यह भी पढें   हम नम्र हैं, लेकिन कमजोर नहीं है – गगन थापा

*मकर???? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)*
आज के दिन आप निश्चिन्त होकर दिनचार्य बिताएंगे। आज के दिन भाग्य आपका साथ देगा. यात्रा से आपको लाभ होगा. रोजी-रोजगार में आप तरक्की करेंगे. आपके स्वास्थ्य की स्थिति मध्यम रहेगी. संतान का साथ मिलेगा. क्या न करें- आज के दिन घरेलू कलह की शुरुआत ना करें. आराकाशा के अनुसार दिन का अधिकांश समय शांति से व्यतीत होगा। मानसिक रूप से दृढ़ रहेंगे। जिस भी कार्य को करने की ठानेंगे उसे हानि-लाभ की परवाह किये बिना पूर्ण करके छोड़ेंगे। आर्थिक स्थिति आज बेहतर रहेगी। स्वयं एवं घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति आसानी से कर लेंगे। कार्य व्यवसाय में विस्तार होने के साथ ही सम्मान भी मिलेगा। नौकरी वाले लोगो की पदोन्नति में आरही बाधा दूर होगी। सामाजिक दायरे में वृद्धि होने से अन्य आय के साधन बनेंगे। घर परिवार में आपकी आवश्यकता रहेगी। भाई-बहनों से मित्रवत सम्बन्ध रहेंगे। स्वार्थ सिद्धि की भावना से दूर रहेंगे।

*कुंभ???? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)*
आपको आज का दिन शांत रहकर बिताने की सलाह है। अन्यथा सारा दिन संबंधियों से रूठने मनाने में ही व्यतीत हो जायेगा। और घरेलू कलह विकराल रूप ले सकती है परिजनों की गलतियों को अनदेखा करने में ही आज भलाई है लेकिन आज किसी के आगे समर्पण भी ना करें। बुजुर्ग वर्ग भी आज आपकी विचारधारा के विपरीत सोच रखेंगे जिससे तालमेल बैठाने में मुश्किल होगी। कार्य क्षेत्र पर अन्य व्यक्ति आपकी लाचारी का फायदा उठा सकता है। आराकाशा के अनुसार थोड़ा धैर्य रख अच्छे समय की प्रतीक्षा करें। फिर सब ठीक हो जायेगा। आर्थिक लाभ पाने के लिये ज्यादा परिश्रम करना पड़ेगा। परिवार से आवश्यकता अनुसार व्यवहार करें। धीरज पूर्वक शांति प्रिय कार्य से लाभ होगा।

*मीन???? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)*
आज का दिन आपको अवश्य धन लाभ करायेगा। आराकाशा के अनुसार कारोबार व्यवसाय में अचानक बढ़ोतरी होगी लेकिन सहकर्मियों का विपरीत व्यवहार से क्रोध भी आयेगा। आज के दिन आपको जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा. रोजी रोजगार में आप तरक्की करेंगे. आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
*“हे तिथि स्वामी, दिन स्वामी, योग स्वामी, नक्षत्र स्वामी आप मेरी विशेष प्रार्थना से अपनी कृपा दृष्टि सब पे बनाये रखना।”*
*आप सपरिवार की सभी मनोकामना पूर्णता और सर्व साफल्यता लिए महादेव से मेरी विशेष प्रार्थना, और आपके सुखी जीवन की हार्दिक शुभकामना…*
????????????????????
*हरि ॐ गुरुदेव..!*
*✒✍???? ✒✍????*
*

ज्योतिषाचार्य!! आचार्य राधाकान्त शास्त्री*
*????शुभम बिहार यज्ञ ज्योतिष कार्यालय????*
*राजिस्टार कालोनी*
*पश्चिम करगहिया रोड, वार्ड:- 2, नजदीक कालीबाग OP थाना से पश्चिम*
*बेतिया पश्चिम चम्पारण, बिहार, 845449,*
????????????????????
*पदेन:-*
*हिंदी – संस्कृत सहायक शिक्षक:- राजकीयकृत युगल प्रसाद +2 उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैसही, चनपटिया, बेतिया बिहार*
*व्हाट्सअप एवं चल दूरभाष:- 9934428775*
*9431093636*

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed