Tue. Jul 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पोखरा मैराथन के विजेता बने केन्या के धावक

 

काठमांडू,फागुन ५– १८ वें संस्करण के सफल पोखरा मैराथन में केन्या के धावक ने जीत हासिल क िहै । आज (शनिवार) सम्पन्न हुए मैराथन में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान में केन्या के ही धावकों ने जीत हासिल की है । ४२.१९५ किलो मीटर की दौड़ में केन्या के धावक जुलियस मुरिला वाहोम ने २ घण्टा १९ मीनट ३६ सेकेन्ड में पार किया । इससे पिछले वर्ष की प्रतियोगिता में वो दूसरे नंबर पर आए थे ।
दूसरा पुरस्कार भी केन्या के ही इसाक किहारा कामिरी ने हासिल की । उन्होंने २ घण्टा २० मीनेट ५ सेकेन्ड में यह दूरी पार की । इसी तरह तीसरे स्थान में भी केन्या के ही इड्वीन किप्लागेट ने जीती ।
उन्होंने २ घण्टा २० मीनेट ४५ सेकेन्ड में यह दूरी तय की । नेपाल के किरण बोगटी को सान्त्वना पुरस्कार मिला । उन्होंने २ घण्टा २४ मिनेट २ सेकेन्ड में यह दूरी तय की ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *