Tue. Aug 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल की अर्थ व्यवस्था १०–१२ लोगों के हाथ में है – चन्द्र भण्डारी

 

काठमांडू, फागुन १०– नेपाली कांग्रेस के नेता चन्द्र भण्डारी ने कहा है कि नेपाल की अर्थव्यवस्था १०–१२ लोगों के हाथों में है । गुरुवार प्रतिनिधि सभा के विशेष समय में बोलते हुए उन्होंने कहा कि नेपाल की आर्थिक नीति गलत है ।
भण्डारी ने प्रश्न करते हुए कहा कि ‘हमें बहुदलीय व्यवस्था प्राप्त किए हुए ३४ वर्ष हो गए हैं । लेकिन आर्थिक रुप में संसद में बारम्बार ये प्रश्न उठ रहा कि – अर्थव्यवस्था क्यों १०–१२ लोगों के हाथ में गया है ?’

यह भी पढें   भाद्र २३ गते प्रधानमंत्री देशवासियों के नाम संबोधन करें – रचना खतिवडा

भंडारी ने कहा कि यह गलत है कि एक ही व्यक्ति अर्थव्यवस्था के एक से अधिक क्षेत्रों का मालिक है । ‘उसी के हाथ में बैंक है, उसी के हाथ में उद्योग है, उसीके हाथ में बीमा है, उसी के हाथ में जलस्रोत का लाइसेन्स है । उसी के हाथ में हॉस्पिटल है, उसी के हाथ में स्कूल है, उसी के हाथ में जमीन खुदवाने का लाइसेन्छ है’ ‘अब ये देश कैसे बनेगा ?’
गलत आर्थिक नीति के कारण अर्थव्यवस्था सीमित व्यक्ति के हाथ में चला गया है । साथ ही यह भी कहा कि इस तरह की व्यवस्था अन्य देश में नहीं है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com