Mon. Aug 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल की रोमाञ्चक जीत ,फाइनल में खेलने की संभावना

 

काठमांडू, फागुन १८– आज के मैच को लेकर नेपाल शुरु से ही दबाब में था । अच्छे खेल का प्रदर्शन कर नेपाल ने नामिबिया से रोमाञ्चक जीत हासिल की है । त्रिकोणात्मक टी–२०आई सिरिज में नेपाल ने आज अपनी जीत हासिल की है । इस तरह नेपाल की फइनल में खेलने की भी संभावना बढ़ गई है । त्रिवि क्रिकेट मैदान कीर्तिपुर में नामिबिया को नेपाल ने ३ रन से हरा दिया है । आज के मैच में नेपाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए १८० रन बनाए । जीत के लिए १८१ रन कापीछा करते हुए नामिबिया ने निर्धारित २० ओवर में ७ विकेट खोकर १७७ रन ही बनाया
नामिबिया को अन्तिम ओवर में जीत के लिए १२ रन की जरुरत थी लेकिन करण केसी ने कड़ी बॉलिग करते हुए केवल ८ रन दिए ।
इससे पहले नेपाल ने कुशल मल्ल के अर्धशतक की मद्दत से २० ओवर में ८ विकेट खोकर १८० रन बनाए थे । कुशल ने ५५ रन बनाए । ७.२ ओवर में ही नेपाल ने अपने ४ विकेट खो दिए थे । लेकिन कुशल और आरिफ शेख ने पाँचवें विकेट के लिए ८५ रन की साझेदारी की । आरिफ ने ३१ रन बनाए । अनिल साह २३ रन बनाकर आउट । गुल्शन झा ने भी २६ रन बनाए । दीपेन्द्र सिंह ऐरी १६ रन, कप्तान रोहित पौडेल १० रन और ओपनर आसिफ शेख ने १ रन बनाए ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com