Thu. Apr 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आजपा के दो नेता पार्टी से निष्कासित

 

काठमांडू, फागुन १९– प्रभु साह नेतृत्व के आम जनता पार्टी (आजपा)ने कुन्दन कुशवाहा और रामप्रीत राम पर कारबाही की है । सूत्रों के अनुसार कुन्दन कुशवाहा और रामप्रीत राम पार्टी विधान, नीति तथा कार्यक्रम के विरुद्ध में लगे थे । इसलिए उन्हें पार्टी के साधारण सदस्य से भी हटा दिया गया है ।
आजपा के उपमहासचिव एवं प्रवक्ता चन्द्रभूषण साह ने एक विज्ञप्ति जारी करते हुए जानकारी दी है कि उनदोनों को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है । रामप्रीत राम आजपा के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी में थे । इसी तरह पूर्व प्रदेश सांसद कुशवाहा पार्टी के उपमहासचिव की जिम्मेदारी में थे ।
विज्ञप्ति में उल्लेख किया गया है कि ये दोनों प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से पार्टी विरोधी अवाञ्छित गतिविधि में संलग्न रहने की पुष्टि हुई है इसलिए रामप्रीत राम और कुन्दन कुशवाहा को पार्टी से निष्कासित किया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *