उपेन्द्र यादव ने प्रधानमंत्री के प्रस्ताव को ठुकराया
काठमांडू, फागुन २१– नये सत्ता समीकरण शुरु होने के साथ ही प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड आज मन्त्रीमण्डल का विस्तार करेंगे । इस मन्त्रीमण्डल में गठबन्धन दल से एक–एक लोगों को रखने की उनकी सोच है ।
इन्हीं में एक जसपा से उपेन्द्र यादव को भी वो रखना चाहते थे । उन्होंने इसके लिए उनसे फोन पर बात भी की और कहा कि औरो के नाम को लेकर बाद में विचार करुँगा । आपका नाम मैं मन्त्रीमण्डल में रखता हूँ । आपका क्या कहना है ? बालकुमारी स्थित पार्टी कार्यालय में उपलब्ध पदाधिकारियों से यादव जब बातचीत कर रहे थे उसी समय प्रधानमंत्री ने उन्हें फोन किया था । यादव ने जबाब दिया कि इस तरह की गलती न करें ।। सरकार में जाने की बात को लेकर हमारी पार्टी में अभी किसी तरह की कोई बातचीत नहीं हुूई है । बातचीत होने के बाद कुछ निर्णय कर आपको जानकारी देंगे ।
सूत्रों के अनुसार सरकार में जाने की यादव की कोई इच्छा नहीं है । पार्टी बैठक में भी यादव ने सरकार में नहीं जाने की बात रखी थी । अध्यक्ष यादव को सरकार में भेजने को लेकर पार्टी के नेता भी सकारात्मक नहीं दिखते हैं ।

