आज पदम, हितबहादुर तथा डीपी मंत्री पद के लिए लेंगे शपथ
काठमांडू, फागुन २१– नेपाल की राजनीति में पिछले कुछ दिनों से गहमा गहमी चल रही थी उसका अब अंत हो गया । नेपाली कांग्रैस और माओवादी केन्द्र की वर्तमान सत्ता गठबंधन टूट गया है । सत्ता सहकार्य के लिए नेकपा एमाले और नेकपा माओवादी के बीच सहमति बनी है । नये गठबन्धन से तीन मन्त्री आज शपथ लेंगे ।
प्रधानमन्त्री कार्यालय स्रोत के अनुसार एमाले से पदम गिरी, नेकपा (माओवादी केन्द्र)से हितबहादुर तामाङ और राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) से डोलप्रसाद अर्याल (डीपी) शपथ लेंगे । ये तीनों आज दोपहर ३ बजे राष्ट्रपति कार्यालय में मन्त्री पद की शपथ लेंगे । स्रोत के अनुसार तीनों ही बिना विभागीय मन्त्री बनेंगे ।
बालुवाटार स्रोत अनुसार “प्रधानमन्त्री अभी कुछ ही देर पहले शीतलनिवास पहुँचकर राष्ट्रपति को नाम देकर आए हैं ।


