सलमान ने यूं उठाया दांतों से लड़की का स्कर्ट!
सलमान ने लोगों को एक बार फिर से अटकलें लगाने का मौका दे दिया है। खबर है कि सलमान अपनी फिल्म ‘किक’ की अभिनेत्री के साथ दिल से जुड़ चुके हैं। फिल्म रिलीज होकर लंबा समय हो चुका है और दोनों जिस तरह से एक-दूसरे से लगातार मेल-मुलाकातें कर रहे हैं, यहां-वहां साथ नजर आने लगे हैं, वह लोगों की नजरों में आने लगा है। सलमान खान की जिंदगी में कुछ ऐसा है कि बिना ‘किक’ के वे रह ही नहीं सकते। किसी न किसी कारण से सुर्खियं में बने रहते हैं। उनकी गर्लफ्रेंड्स की लिस्ट पर्याप्त लंबी है और इन दिनों बॉलीवुड में यह चर्चा जोरों पर है कि सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिस सिर्फ को-स्टार नहीं रह गए हैं।
वैसे तो सलमान और जैकलीन को लेकर सबसे पहले जानकारों के मन में तभी संदेह पैदा हुआ था, जब जैकलीन ने फिल्म प्रमोशन के दौरान एक सार्वजनिक कार्यकम में सलमान को ‘किस’ कर लिया था। लेकिन उस समय सलमान-जैकलीन और उनकी टीम ने इसे प्रमोशन का हिस्सा बता कर मामला रफा-दफा कर दिया था।
अब सलमान के करीबी सूत्रों की बातों से अफवाहों की घंटियां टनटना रही हैं कि जैकलीन वह नई हसीना हैं, जिन पर इस हीरो का दिल आया है। सूत्रों की मानें तो हाल की एक घटना बड़ी� रोचक है। बताया जाता है कि सलमान ने अपने करीबी दोस्त से रात को तीन बजे फोन पर कहा कि वह उसके घर पर आ रहे हैं। दोस्त कैसे मना करता। वह सलमान का स्वागत करने के लिए तैयार हो गया। परंतु उसके आश्चर्य की तब सीमा नहीं रही, जब सलमान के पीछे-पीछे जैकलीन भी दरवाजे के अंदर आईं। कहने-सुनने को कुछ बचा नहीं था।सूत्र दावा कर रहे हैं कि ‘किक’ के प्रमोशन के दौरान सलमान इस श्रीलंकाई सुंदरी के बहुत नजदीक आ गए हैं। जैकलीन भी सलमान की अदाओं और बातों की मुरीद हो गईं हैं। ऐसे में बात आगे बढ़नी ही थी। फिल्म के प्रचार के दौरान कई बार वे एक-दूसरे को प्यार भरी निगाहों से देखते हुए पाए गए। तभी लगने लगा था कि वे सिर्फ साथ काम करने वाले ऐक्टर नहीं हैं।
सलमान ने जैकलीन की तारीफों के पुल बांधते हुए यहां तक कहा था कि वह बीते जमाने की स्टार जीनत अमान की तरह दिखाई देती हैं। सलमान अपना दिल खोलते हुए यहां तक कह गए थे कि भले ही अभी तक उन्होंने पर्दे पर किसी अभिनेत्री को ‘किस’ न किया हो, लेकिन वह चाहते हैं कि जैकलीन वह पहली ऐक्ट्रेस हों जिनका चुंबन वह पर्दे पर लें।
अक्सर पारिवारिक फिल्मों की वकालत करने वाले सलमान जब फिल्म के एक गाने में जैकलीन की स्कर्ट को दांतों में दबा कर उनके पीछे-पीछे चले तो वह भी उनके फैन्स के लिए चौंकाने वाली बात थी।
अब इन बातों ने भले ही अफवाहों को हवा दी हो, लेकिन ज्यादा समय नहीं हुआ जब इस बात की जोरों से चर्चा थी कि इस हीरो ने जैकलीन का बांद्रा में अपने घर के नजदीक ही एक बहुत आलीशान फ्लैट खरीद कर दिया है।
तो क्या वाकई बात आशियाना बसाने तक पहुंच गई है? जल्द ही सच्चाई सामने होगी क्योंकि सलमान शुक्रवार को ‘बिगबॉस-8’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया से रू-ब-रू होने वाले हैं। हो सकता है कि वह जैकलीन से जुड़े सवालों के जवाब दें।

