Sat. Aug 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

माओवादी केन्द्र कर रही है आज राष्ट्रीय सभा के लिए उम्मीदवार का चयन

 
काठमांडू, फागुन २७ –राष्ट्रीय सभा अध्यक्ष के उम्मीदवार चयन करने के लिए नेकपा माओवादी केन्द्र पदाधिकारी की बैठक हो रही है । आज की बैठक में मंगलवार होने जा रही राष्ट्रीय सभा अध्यक्ष के उम्मीदवार का नाम तय किया जाएगा ।

राष्ट्रीय सभा अध्यक्ष के उम्मीदवार में उपसभामुख उर्मिला अर्याल, झक्कुप्रसाद सुवेदी और नारायण दाहाल दाबेदार हैं । शनिवार को हुई पार्टी संसदीय दल की बैठक में दल के नेता एवम् प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने निर्णय दिया था कि राष्ट्रीय सभा अध्यक्ष के उम्मीदवार रविवार को तय किया जाएगा ।
इससे पहले गठबन्धन के नेताओं के बीच राष्ट्रीय सभा अध्यक्ष माओवादी और उपाध्यक्ष एमाले को देने पर लिखित सहमति हो चुकी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com