Sat. Sep 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आसिफ अली जरदारी पाकिस्तान के 14वें राष्ट्रपति

 

इस्लामाबाद.10 मार्च

 

पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के सह-अध्यक्ष आसिफ अली जरदारी शनिवार को पाकिस्तान के 14वें राष्ट्रपति चुने गए और दूसरी बार राष्ट्र प्रमुख बने. 68 वर्ष के जरदारी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के संयुक्त उम्मीदवार थे. जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी 75 वर्षीय महमूद खान अचकजई सुन्नी इत्तेहाद काउंसिल (एसआईसी) के उम्मीदवार थे. नेशनल असेंबली और सीनेट में उन्हें 255 वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी को 119 वोट मिले. संविधान के प्रावधानों के अनुसार नए राष्ट्रपति का चुनाव नेशनल असेंबली और चार प्रांतीय विधानसभाओं के नवनिर्वाचित सदस्यों के निर्वाचक मंडल द्वारा किया गया.

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन शाह आज संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए अमेरिका रवाना होंगे, विदाई की पुरानी परंपरा टूटेगी

सिंध विधानसभा में जहां जरदारी की पीपीपी सत्ता में है, उन्हें सबसे अधिक वोट मिले, जबकि उन्होंने बलूचिस्तान विधानसभा में भी सभी वोटों पर कब्जा कर लिया. उन्होंने पंजाब विधानसभा में अचकजई को भी हराया. खैबर पख्तूनख्वा विधानसभा में, जहां एसआईसी/पीटीआई की सरकार है, अचकजई को जरदारी के खिलाफ सबसे ज्यादा वोट मिले. व्यवसायी से राजनेता बने जरदारी पाकिस्तान की दिवंगत प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो के पति हैं. जरदारी निवर्तमान डॉ. आरिफ अल्वी की जगह लेंगे. जिनका पांच साल का कार्यकाल पिछले साल खत्म हो गया था. हालांकि वह तब से पद रहे क्योंकि नए निर्वाचक मंडल का गठन अभी तक नहीं हुआ है.

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन शाह ने की हाई अलर्ट की घोषणा, नागरिकों से सतर्क रहने की अपील

2008 से 2013 तक राष्ट्रपति रहे जरदारी दूसरी बार राष्ट्रपति चुने जाने वाले पहले नागरिक भी होंगे. उनके रविवार को शपथ लेने की उम्मीद है. जबकि दूसरे उम्मीदवार अचकजई पश्तूनख्वा मिल्ली अवामी पार्टी (पीकेएमएपी) के प्रमुख हैं और सुन्नी इत्तेहाद काउंसिल (एसआईसी) के बैनर तले चुनाव लड़ रहे थे. जो जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ द्वारा समर्थित स्वतंत्र उम्मीदवारों के शामिल होने के बाद प्रमुखता से उभरकर सामने आया था.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com