Tue. Sep 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल से भारत में अवैध प्रवेश करते दो चीनी नागरिक गिरफ्तार

 


सिद्धार्थ नगर 27 मार्च
उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में नेपाल से लगती सीमा पर दो चीनी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों नेपाल के रास्ते भारत में अवैध घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान सशस्त्र सीमा बल (SSB) और सिद्धार्थनगर पुलिस टीम ने दोनों चीनी नागरिकों को पकड़ लिया।

पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, एसएसबी और सिद्धार्थनगर पुलिस टीम ने 26 मार्च को एक चीनी पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। चीनी नागरिकों को उस वक्त गिरफ्तार किया गया जब दोनों ककरहवा सीमा से नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे।

यह भी पढें   नेपाल का संविधान एक युगांतकारी परिवर्तन को संस्थागत करने का ऐतिहासिक संकल्प और दस्तावेज है – प्रचण्ड

गिरफ्तार करने के बाद पुलिस टीम ने चीनी नागरिकों की तलाशी भी ली। इस तलाशी में दोनों के पास से दो चीनी पासपोर्ट, नेपाल से एक पर्यटक वीजा, 2 मोबाइल फोन, 2 नेपाली सिम कार्ड और उनके पास से 2 चीनी सिम कार्ड बरामद हुए हैं। सिद्धार्थनगर एएसपी सिद्धार्थ सिंह ने बताया है कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com