Sat. Jun 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मुगु में जीप दुर्घटना… दो की मृत्यु, चार घायल

 

काठमांडू, चैत १४ – गमगढ़ी से सोरु गाँवपालिका के सोरुकोट की ओर जा रही बोलेरो जीप के कच्यागाँव नजदीक दुर्घटना होने से दो लोगों की मृत्यु हो गई और चार लोग घायल हुए हैं । कर्णाली प्रदेश ०२–००१ ज ००५९ नम्बर की जीप सोरु–६ कक्छेगाँव नजदीक रहे चार मोड कहलाने वाले जगह के सड़क से अन्दाजी एक सौ मीटर नीचे गिर गई ।
दुर्घटना में चालक सहित दो लोगों की घटना स्थल में ही मृत्यु हो गई और अन्य चार लोग घायल हो गए हैं । ये जानकारी जिला प्रहरी कार्यालय मुगु के प्रमुख प्रहरी नायब उपरीक्षक वीरेन्द्र थापा ने दी है ।
उनके अनुसार मृत्यु होने वाले में जीप चालक कविराज नेपाली और एक महिला है जिसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है । घायलों में ते मन्जने नेपाली, सर्जन नेपाली, हीरादिङ नेपाली और प्रेम नेपाली हैं । घायलों में से मन्जने की अवस्था चिन्ताजनक है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *